Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

Gujrat Election : सीएम रुपाणी को सबसे अमीर कैंडिडेट की चुनौती, कहा-मेरे पास पैसा

गुजरात विधान सभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के खिलाफ राजकोट पश्चिमी सीट से कांग्रेस ने सबसे अमीर उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरू को मैदान में उतारा है। राजगुरू ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 141 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है जबकि सीएम रुपाणी ने 7.4 करोड़ रुपये की संपत्ति का विवरण सौंपा है। मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए राजगुरू ने कहा है कि उनके पास पैसा है। लिहाजा, वो गरीबों की मदद करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सीएम रुपाणी की सिर्फ एक खासियत है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें चुना है, जो 13 सालों तक गुजरात पर शासन कर चुके हैं। बता दें कि इंद्रनील राजगुरू राजकोट पूर्वी सीट से विधायक हैं मगर उस सीट को छोड़कर राजकोट पश्चिमी सीट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ ताल ठोकने उतरे हैं। राजगुरू को स्थानीय लोग धनकुबेर नाम से भी पुकारते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply