GST Raid In Pan Masala Shop: पान मसाला दुकान पर जबलपुर जीएसटी ने मारा छापा, 25 लाख जुर्माना लगाया । जीएसटी ने रिटर्न में गड़बड़ी करने और अपनी आय कम दिखाने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में स्टेट जीएसटी ने जबलपुर के शिव नगर स्थित पान मसाला और सिगरेट कारोबार के संचालक के यहां छापा मारा। मौके से मिले दस्तावेज, बैंक खाते और स्टाक की जांच की। इसमें गड़बड़ी मिलने के बाद 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों की टीम को जांच कार्य में भारी अनियमिताएं मिली हैं। यह कार्रवाई पिछले तीन-चार दिनों से की जा रही थी।
कई अनियमितताएं मिलने के बाद स्टेट जीएसएसटी टीम ने छापा मारा
स्टेट जीएसएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर नवीन सिंह धुर्वे ने बताया कि पान मसाला और सिगरेक के थोक का कारोबार करने वाली फर्म आरएस मार्केटिंग पर विभाग की जांच टीम द्वारा पिछले कई दिनों से नजर रखी जा रही थीं। कई अनियमितताएं मिलने के बाद टीम द्वारा छापा मारा गया था। फर्म के संचालक रिषी सिंघई हैं।
फर्म के द्वारा थोक का कारोबार किया जाता है और माॅल की सप्लाई भी कई क्षेत्रों में है। कार्रवाई के दाैरान राज्य कर अधिकारी अनूप सिंह भदौरिया, आलोक मिश्रा, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार और संदीप घनघोरिया आदि उपस्थित थे। स्टेट जीएसटी ने अब तक की जांच में कारोबारी द्वारा टैक्स जमा करने में कई गड़बड़ियां पकड़ी। इनमें पता चला कि प्रमुख रुप से फर्म के द्वारा रिटर्न भरा जा रहा था, वह मिसमैच हो रहा है। इसके साथ कारोबारी द्वारा बिना बिल के मॉल को बेचना भी पकड़ा गया है। इसके साथ ही मौके पर स्टॉक भी कम मिला है।

