कटनी आर्टस एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में ‘ताल तरंग गरबा महोत्सव’ का भव्य आयोज
कटनी -चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में संचालित कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में ‘ताल तरंग गरबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सनी म्यूजिक ग्रुप के चिराग पांडे ने मनमोहक भजन की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात गरबा महोत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ‘ताल तरंग गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में एम.जी.एम. हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पंकज गुप्ता एवं डॉ. मानसी गुप्ता, बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर देवाशीष चड्डा, सुषमा नेहा चड्डा, शालिनी चड्डा बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल प्रीथा मेनन रिया खरे, लिजेन बी डिव्या मानसी तिवारी गरबा डांस कोरियोग्राफर नेहा मोटवानी एवं गुनगुन की गरिमामय उपस्थिति रही. अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्वर्गीय आराधना अग्रहरी मैडम की स्मृति में बी.सी.ए. छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहलू रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहयोग प्रदान करना है। यह योजना जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की दिशा में सहायक सिद्ध हो सकती है। डॉ. जय चड्डा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्ययन के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग की भावना और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं, आरती एवं गरबा जैसे सांस्कृतिक उत्सवों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया ।
महाविद्यालय में ‘ताल तरंग गरबा महोत्सव का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने तथा आपसी सौहार्द और एकता की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
गरबा भारतीय संस्कृति का एक जीवंत एवं उल्लासपूर्ण लोकनृत्य है, जो विभिन्न समुदायों को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश देता है। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने महोत्सव को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय ने शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के समन्वय का संदेश दिया। ‘ताल तरंग गरबा महोत्सव विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, सामूहिक सहभागिता और उत्सव के आनंद का एक महत्वपूर्ण अवसर बना। कार्यक्रम का संचालन किरण पाल मैडम एवं विकास नेगी सर ने किया उक्त अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जय चड्डा उप्राचार्य डॉ राजीव खत्री, वरिष्ठ प्राध्यापक शरद निरंकारी, डॉ. आर. आर.एस. परिहार, डॉ स्वाति छिरौल्या, प्राचार्य (विधि) डॉ गोपाल उपाध्याय वाणिज्य विभाग अध्यक्ष श्री अतुल जैन कंप्यूटर साइंस विभाग अध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता, कला विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, विधि विभाग अध्यक्ष डॉ. ऋितिका साहनी आहूजा, रितेश निगम, रवि यादव, समीप श्रीवास्तव, माला उपाध्याय, प्रियंका, पंकज सक्सेरिया, गगन गुप्ता, हेमलता पटेल, नीलम रजवानी, र्सवैश मौर्य, अमन कक्कड़, अंजली गर्ग, माधुिरी मिश्रा, आस्था मिश्रा, रेषु पाण्डे, रोहनी सिंह, वैशाली सिंह, सोनिया रावत, सोनिका रैकवार, श्री शैलेज तिवारी, अतीत तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, शेखर सेन, पवन केवट. श्रृटि जैन, मनोज मिश्रा, श्रीमती भारती पंजवानी एवं समस्त स्टाफ मेंबर्स की गरिमा में उपस्थिति रही।











