सिंधु नौजवान मंडल द्वारा विशाल दीपदान महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्
कटनी। सिंधु नौजवान मंडल (रजि.) कटनी के तत्वावधान में सोमवार को भगवान श्री झूलेलाल जी की कृपा एवं आशीर्वाद से विशाल दीपदान महोत्सव का भव्य आयोजन सिंधु झूलेलाल मंगलम, सरस्वती स्कूल रोड, नई बस्ती, कटनी में संपन्न हुआ।
शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समाजजनों ने उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ कुंड में दीप विसर्जित कर भगवान श्री झूलेलाल जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। दीपों की जगमगाती रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से आलोकित हो उठा।
कार्यक्रम में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधु सेवा समिति , सिंधी काउंसिल,वरूण संस्था एवं मध्य प्रदेश मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सिंधु नौजवान मंडल के वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की।
इस आयोजन ने समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सिंधु नौजवान मंडल द्वारा सभी संस्थाओं, अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।*












