राज्यसभा में वक्फ बिल पर सरकार की अग्निपरीक्षा! NDA-विपक्ष के लिए हर वोट महत्वपूर्ण।।केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास करा लिया। सरकार को एनडीए के सभी घटक दलों का जबरदस्त समर्थन मिला और विधेयक के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट किया। वहीं, इसके विपक्ष में 232 वोट पड़े। इसके साथ ही विधेयक के राज्यसभा में जाने का रास्ता साफ हो गया।
राज्यसभा में वक्फ बिल पर सरकार की अग्निपरीक्षा! NDA-विपक्ष के लिए हर वोट महत्वपूर्ण
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को इस बिल को राज्यसभा में भी पेश कर दिया। हालांकि, वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 की असल परीक्षा इसी सदन में मानी जा रही है। दरअसल, राज्यसभा में एनडीए का बहुमत जरूरी संख्या पर ही स्थिर है। ऐसे में गठबंधन के किसी भी दल के किसी भी सांसद का इधर-उधर होना विधेयक को पास कराने की राह में रोड़ा बन सकता है।
| पक्ष | विपक्ष | रुख साफ नहीं |
| भाजपा | कांग्रेस | एसकेएम |
| टीडीपी | सपा | शिअद |
| जदयू | टीएमसी | जेडपीएम |
| शिवसेना | डीएमके | |
| लोजपा (रामविलास) | शिवसेना(यूबीटी) | |
| रालोद | एनसीपी(एससीपी) | |
| जनसेना पार्टी | वाईएसआरसीपी | |
| जेडीएस | माकपा | |
| यूपीपीएल | राजद | |
| एजीपी | झामुमो | |
| अपना दल | आईयूएमएल | |
| आजसू | आप | |
| हम | भाकपा (माले) | |
| एनसीपी | नेकां | |
| भाकपा | ||
| वीसीके | ||
| आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) | ||
| वीपीपी | ||
| एआईएमआईएम | ||
| एमडीएमके | ||
| बीएपी | ||
| आरएसपी | ||
| रालोप | ||
| केरल कांग्रेस | ||
| निर्दलीय |
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में एनडीए के बहुमत की वजह से पास हो गया। हालांकि, इसे चुनौती राज्यसभा में मिलने की संभावना है। राज्यसभा में कुल सांसद 245 हो सकते हैं। हालांकि, मौजूदा समय में सदन में 236 सांसद हैं। वहीं, 9 सीटें खाली हैं। राज्यसभा में कुल 12 सांसद नामित हो सकते हैं, लेकिन इनकी संख्या फिलहाल 6 है। इस लिहाज से राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए 119 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।
राज्यसभा में भी आंकड़ों के लिहाज से एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है। दरअसल, राज्यसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास कुल 98 सांसद हैं। इसके अलावा लोकसभा की तरह ही जदयू, तेदेपा, राकांपा व अन्य दलों की तरफ से एनडीए को समर्थन मिला हुआ है।
राज्यसभा में जो अन्य दल एनडीए के साथ हैं, उनमें उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) का एक सांसद, पत्तली मक्कल काची, तमिल मनिला कांग्रेस (टीएमसी-एम), नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के एक-एक सांसद, रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-ए) का एक सांसद और दो निर्दलीय सांसद हैं।
दूसरी तरफ राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के विपक्ष में भी कई पार्टियां जुटी हैं। हालांकि, यह समर्थन विधेयक को रोकने के लिए नाकाफी साबित हो सकता है। राज्यसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। विपक्ष से इसके राज्यसभा में सबसे ज्यादा 27 सांसद हैं। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आम आदमी पार्टी (आप) और द्रमुक अगली बड़ी पार्टी हैं।
जो अन्य दल वक्फ संशोधन विधेयक में विपक्ष के साथ हैं, उनमें नवीन पटनायक का बीजू जनता दल (बीजद) शामिल है, जिसके 7 सांसद हैं। इसके अलावा जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी, एआईएडीएमके भी विपक्ष के साथ हैं।
-
MP के 47 निजी नर्सिंग कॉलेजों की 2,488 सीटों का सीट मैट्रिक्स जारी; BSC नर्सिंग की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू -
मुरैना में दो अलग-अलग वारदातें: NH-44 पर हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; लुधावली में अधेड़ पर सरियों से हमला -
MP में बदला NHAI का सिस्टम: नेशनल हाईवे की खराब स्ट्रीट लाइट खुद देगी सिग्नल, CCMS तकनीक से रिमोट से ऑन-ऑफ होंगी लाइटें -
इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो; CM डॉ. मोहन यादव ने लांच की ‘स्वामित्व योजना’, 50 लाख परिवारों को मिलेंगी पक्की रजिस्ट्री -
‘तमिलनाडु की धरती पर हिंदी न पढ़ाई जाए, ऐसा नहीं हो सकता’: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; नवोदय विद्यालयों के लिए जमीन देने का निर्देश -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात -
मौत के 6 साल बाद कागजों में भी खत्म हुआ कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, हाईकोर्ट के दखल पर जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट -
देश का सबसे बड़ा IPO खुला: NSE में निवेश का मौका, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और सभी अहम बातें -
इंदौर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का सैलाब; CM डॉ. मोहन यादव ने की अगवानी -
CSP नेहा पच्चीसिया मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से जवाब तलब; 21 सितंबर को अंतरिम राहत पर सुनवाई -
अब क्लास में बैठकर ही सांची स्तूप और मांडू की सैर करेंगे बच्चे, पुरातत्व विभाग की अनोखी पहल -
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में मेगा सेलिब्रेशन: काशी से लेकर वडनगर तक विशेष अनुष्ठान, बाइक रैलियां और रक्तदान शिविर -
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कटनी में रक्तदान का महाअभियान, जिला अस्पताल में जुटे लोग, अब तक 10 ने किया रक्तदान -
MP में ‘स्वामित्व योजना’ का शुभारंभ: 50 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री, सीएम मोहन यादव और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल -
FSSAI की बड़ी कार्रवाई: गणेश प्रोडक्ट्स का फूड लाइसेंस सस्पेंड, हरियाणा में 7,600 किलो मिलावटी पनीर नष्ट -
त्योहारी सीजन में कटनी रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें: अक्टूबर में दर्जनों ट्रेनें रद्द, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची -
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई: अक्षय, चिरंजीवी से लेकर कंगना और अनुपम खेर तक ने भेजा शुभकामना संदेश -
ट्रंप के ‘टैरिफ कार्ड’ पर भारत का कड़ा रुख: ‘ऊर्जा सुरक्षा सर्वोपरि, व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे सख्त कदम’
