LPG eKYC पर सरकार की सफाई: सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य नहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (eKYC) सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य नहीं है। यह प्रक्रिया केवल उन उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक अपना ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है।
18 मार्च 2026 का राशिफल: ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशियों पर
मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर कहा कि कुछ पोस्ट के कारण उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बन गई थी कि हर LPG उपयोगकर्ता को eKYC कराना अनिवार्य है। मंत्रालय ने साफ किया कि यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
मंत्रालय के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही eKYC प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा इसे कराने की आवश्यकता नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए यह नियम सीमित है। उन्हें साल में एक बार, सात सिलेंडर लेने के बाद 8वें और 9वें रिफिल पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए eKYC कराना जरूरी होता है।
सरकार ने यह भी बताया कि eKYC की प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे घर बैठे मुफ्त में पूरा किया जा सकता है। इसके लिए LPG डीलर के पास जाने की जरूरत नहीं है।
मंत्रालय ने आश्वस्त किया कि eKYC प्रक्रिया का LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी। सरकार के मुताबिक, आधार आधारित eKYC से सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ती है, सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचती है और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगती है।

