Latestव्यापार

ऑनलाइन ‘डार्क पैटर्न’ पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: Zepto, IndiGo और BookMyShow समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगा 20 लाख का जुर्माना, जानें कैसे चुना लगाते थे ये ऐप्स

ऑनलाइन ‘डार्क पैटर्न’ पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: Zepto, IndiGo और BookMyShow समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगा 20 लाख का जुर्माना, जानें कैसे चुना लगाते थे ये ऐप्स

नई दिल्ली: अगर आप भी Zepto से राशन, BookMyShow से मूवी टिकट या IndiGo से फ्लाइट टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ‘डार्क पैटर्न’ (Dark Patterns) यानी चालाकी भरे इंटरफेस का इस्तेमाल कर ग्राहकों से हिडन चार्ज वसूलने और जबरन डोनेशन जोड़ने के मामले में 9 प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगभग ₹20 लाख का जुर्माना ठोका है।

सरकार ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में इस कार्रवाई की जानकारी साझा की।

किस ऐप ने कैसे की चालाकी और कितना लगा जुर्माना?

  1. Zepto (₹7 लाख का जुर्माना): क्विक कॉमर्स ऐप ज़ेप्टो पर सबसे ज्यादा फाइन लगा। आरोप है कि ज़ेप्टो शुरुआती स्क्रीन पर कम कीमत दिखाता था, लेकिन चेकआउट (बिलिंग) के समय चुपके से हैंडलिंग चार्ज और मेंबरशिप फीस जोड़ देता था।

  2. Physics Wallah (₹5 लाख का जुर्माना): एडटेक प्लेटफॉर्म पर ₹10 का फाउंडेशन डोनेशन पहले से टिक (Pre-selected) रखने और यूजर्स को भावनात्मक रूप से प्रभावित करने का दोषी पाया गया।

  3. BookMyShow: मूवी टिकट बुक करते समय ‘BookASmile’ नाम की ₹1 की डोनेशन राशि को चुपके से प्री-सेलेक्ट रखा जाता था (Basket Sneaking)। कोर्ट/CCPA के आदेश के बाद इसे हटा दिया गया है।

  4. IndiGo: एयरलाइन ऐप पर इंश्योरेंस या एक्स्ट्रा सर्विस मना करने पर “No, I will take risk” (नहीं, मैं जोखिम उठाऊंगा) जैसा डरावना मैसेज दिखाया जाता था (Confirm Shaming)। अब इसे बदलकर “No, I will not add to the trip” कर दिया गया है।

  5. अन्य ऐप्स: FirstCry (₹2 लाख), Anuj Jindal (₹3 लाख), PharmEasy (₹1 लाख), McAfee (₹1 लाख) और SpiceJet (₹1 लाख) पर भी हिडन चार्ज और भ्रमित करने वाले टाइमर दिखाने के लिए जुर्माना लगाया गया।

 क्या होते हैं ‘डार्क पैटर्न’?

यह ई-कॉमर्स और ऐप्स की वह चालाकी भरी डिज़ाइन होती है, जिससे ग्राहक को बिना पता चले अतिरिक्त सामान या चार्ज बिल में जोड़ दिया जाता है। इसमें हिडन चार्ज (Drip Pricing), जबरन मेंबरशिप (Subscription Traps) और फेक ऑफर टाइमर जैसी चीजें शामिल हैं।

MP Medhavi Chhatra Yojana 2026: अब MBBS की पूरी फीस देगी MP सरकार, जानें पात्रता और नए नियम

Back to top button