Site icon Yashbharat.com

Government School uniform नहीं हुए तैयार, अभिभावकों के खाते में जाएगी राशि

1545901188 1508734686 1508492077 1508306035 1507722440 1505905248 1505480795 1504180361 1500983008 1499504122 money1

भोपाल । सरकारी स्कूलों के बच्चों को इस बार यूनिफॉर्म के बदले अकाउंट में राशि दी जाएगी। प्रत्येक बच्चे को दो यूनिफार्म के लिए 600 स्र्पए दिए जाएंगे। यूनिफार्म तैयार करने में देरी के कारण स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने यह निर्णय लिया है। मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इस साल यूनिफॉर्म के बदले अभिभावकों के अकाउंट में राशि दी जाए।

मंत्री ने यह निर्णय पिछले वर्ष यूनिफार्म वितरण में हुई देरी और अनियमितताओं को देखते हुए लिया है। दरअसल पिछले दस वर्षों से विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए चेक ही वितरित किए जाते थे, लेकिन पिछली सरकार ने विद्यार्थियों को चेक की जगह यूनिफॉर्म देने का निर्णय लिया था। यूनिफॉर्म सिलाई का काम स्वयंसेवी संस्थाओं को दिया गया था। इसके कारण स्थिति यह रही कि छह माह तो स्वयंसेवी संस्थाओं के चयन में निकल गए। स्वयंसेवी संस्थाओं ने जनवरी-फरवरी में बच्चों को यूनिफॉर्म दिए, जो बच्चों के हिसाब से सही साइज का नहीं रहा।

Exit mobile version