मनोरंजनEntertainmentFEATUREDLatestराष्ट्रीय

TV की गोपी बहू ने की शादी, जानिए कौन हैं उनके जीवनसाथी वरुण जैन

TV की गोपी बहू ने की शादी, जानिए कौन हैं उनके जीवनसाथी वरुण जैन। छोटे पर्दे पर ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhaana Saathiya) की संस्कारी ‘गोपी बहू’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक (Giaa Manek) ने 21 अगस्त को एक्टर वरुण जैन (Varun Jain) के साथ शादी कर लिया है। इस कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक निजी समारोह में शादी रचाई है।

TV की गोपी बहू ने की शादी, जानिए कौन हैं उनके जीवनसाथी वरुण जैन

जिया ने शेयर की शादी की फोटो

बता दें कि जिया मानेक (Giaa Manek) ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की दो तस्वीरें शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ, हम इस शाश्वत मिलन में कदम रख चुके हैं – हाथों में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर. हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं. हम अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं, जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया. जिया और वरुण के रूप में हंसी, रोमांच, यादों और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं.’

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि