Site icon Yashbharat.com

good work खुद ट्रेक्टर चला कर आग बुझाने पहुंचे एएसआई, देखें VIDEO

IMG 20240509 WA0013

good work ASI himself reached to extinguish the fire by driving a tractor, see VIDEO – गत आठ अप्रैल को थाना प्रभारी रीठी राजेन्द्र मिश्रा को कंटोल रूम कटनी तथा स्टेशन मास्टर सलैया वेद राम अहिरवार ने फोन से सुचना दी कि डी एस एल डी मालगाड़ी कटनी से दमोह कोयला लेकर जा रही है जिसके बोगी मे आग लगी है बकलेहटा मे आग तथा धुआँ देखा गया है। मदद् करिये।

थाना प्रभारी रीठी राजेन्द्र मिश्रा ने तत्काल उकत बचाव कार्य के लिए चौकी सलैया प्रभारी विजेंद्र तिवारी को आदेशित किया, सूचना मिलते ही अपनी कार्यशैली के लिए मशहूर विजेंद्र तिवारी ने तत्काल सलैया निवासी सुशील शर्मा से तत्काल पानी से भरा टेंकर भेजने कहा जिस पर शर्मा द्वारा ड्राइवर ना होने का हवाला देते हुए मज़बूरी बताई,जिस पर चौकी प्रभारी विजेंद्र तिवारी ने स्वयं ट्रेक्टर ड्राइवर करते हुए, सलैया रेल्वे स्टेशन पहुंच गए,और धुआं धार तरीके से मददगारों की कमी होने के कारण स्वयं जलती आग की बोगी पर चढ़कर आग बुझाने लगे, और अंततः आग बुझाने में कामयाब हुये।

प्रभारी विजेंद्र तिवारी की त्वरित कार्यवाही से रेल विभाग के करोड़ों रुपए का कोयला राख होने से तो बचा ही साथ साथ अरबों रुपए की माल वाहक ट्रेन भी आग से स्वाहा होने से बच गई, चौकी प्रभारी के इस कार्य कि सभी जगह जन चर्चा है दमकल गाडी कटनी से आने पर दोनों टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर बडा हादसा होने से बचाया।

Exit mobile version