Site icon Yashbharat.com

Good News सिवनी जिला हुआ कोरोना से मुक्त

Anti Virus Mask

सिवनी। आज कोरोना पॉजिटिव पाऐ गऐ सिवनी विकासखंड के ग्राम कारी रात का युवक आज पूर्णताः स्वस्थ होकर घर पहुंच चुका है । इस तरह अब सिवनी मेंं कोई भी संक्रमित नहीं रहा।

कोरेना पॉजिटिव युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने तथा रिपोर्ट नेगेटिव आने पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पर विजय प्राप्त कर चुके युवक को विदाई दी गई ।

युवक द्वारा भी उपस्थित चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ..ज्ञापित किया गया।

ज्ञात है कि 21 मई को सैंपल की रिपोर्ट में जिले से बाहर आया हुआ युवक पॉजिटिव पाया गया था। जिसे जिला प्रशासन द्वारा इलाज हेतु चिकित्सा सिवनी में बनाए गऐ कोबिड केयर सेंटर में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया था।

जिला चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत से उपर्युक्त युवक ने कोरोना से विजय प्राप्त किया। एवं सकुशल अपने घर पहुंचा।..

Exit mobile version