सिवनी में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कम्प
आशीष शुक्ला
सिवनी यश भारत। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया प्राप्त रिपोर्ट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
सिवनी नगरीय क्षेत्र के भगत सिंह वार्ड सिवनी का 36 वर्षीय पुरुष, छिंदवाड़ा रोड की 28 वर्षीय महिला, सिंधी कॉलोनी की 64 वर्षीय महिला एवं 21 वर्षीय युवक तथा 29 वर्षीय महिला तथा ग्राम छुई का 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाये गए हैं।

