Site icon Yashbharat.com

Good News-राजस्थान में मिला करोड़ों टन सोने का भंडार

images 16

जयपुर। राजस्थान में वैज्ञानिकों को जमीन के नीचे दबे 11.48 करोड़ टन सोने के भंडार का पता लगा है। यह सोना बांसवाड़ा और उदयपुर जिले में पाया गया है। खबरों के अनुसार भूगर्भ वैज्ञानिकों को हाल ही में यह सफलता मिली है। विभाग के महानिदेशक एन कुटुम्बा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में इस भंडार के बारे में जानकारी दी।

उनके अनुसार सोने की खोज के दौरान कई संभावनाएं सामने आईं हैं और इनमें से उदयपुर और बांसवाड़ा जिले के भूकिया डगोचा में सोने के बड़े भंडारों का पता लगा है। यह भंडार जमीन के स्‍तर से 300 मीटर नीचे है। सर्वे रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि यहां करीब 200 टन सोने का भंडार है, जिसकी कीमत तकरीबन 40,000 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा राजपुरा दरीबा खनिज पट्टी में 35.66 करोड़ टन सीसा और जस्ता के संसाधनों का भी पता लगा है।

कुटुम्बा के अनुसार राज्य में वर्ष 2010 से अब तक 8.11 करोड़ टन तांबे के भंडार का पता लगाया जा चुका है। जिसमें तांबे का औसत स्तर 0.38 प्रतिशत है। वहीं सिरोही जिले के देवा का बेड़ा, सालियों का बेड़ा और बाड़मेर जिले के सिवाना इलाकों में अन्य खनिज की खोज जारी है।

Exit mobile version