Site icon Yashbharat.com

Good news: गुफा में फंसे 8 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी देखें FOTO

mcms 13

माई साई। दो सप्ताह से भी अधिक समय से थाईलैंड के लुआंग गुफा में फंसे फुटबॉल टीम के 12 लड़कों और कोच को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है।

रविवार को गुफा से जहां चार बच्चों को बाहर निकाला गया वहीं सोमवार को चार और बच्चों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। अब भी गुफा में कोच के अलावा 4 बच्चे फंसे हुए है, जिन्हें आज बाहर निकाल लेने की उम्मीद जताई जा रही है। बचाव टीमों ने सोमवार सुबह सात बजे से दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है, जो शाम तक चलेगा। नेवी अधिकारी ने गुफा से आठ बच्चे को बाहर निकाले जाने की पुष्टि की है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में बारिश बनी बाधा

लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन की सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। थाम लुआंग गुफा से वाइल्ड बोर्स फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी है। बता दें कि थाईलैंड के उत्तरी इलाके में स्थित चियांग राय में गुफा में फंसे बच्चों को निकालने के लिए थाई टीमों के साथ विदेशी टीमें लगी हुई हैं। गौरतलब है कि रविवार को चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद ऑपरेशन को रोक दिया गया था।

रविवार को 4 बच्चे सुरक्षित बाहर निकाले गए

पहले बच्चे को गुफा से रविवार शाम 5.40 बजे निकाला गया और दूसरे को उसके 10 मिनट बाद जबकि दो अन्य को दो घंटे से अधिक समय के बाद बाहर निकाला गया था। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव अभियान के आधिकारिक प्रवक्ता नारोंगसाक ओसोतानाकोर्न ने रविवार को बताया कि चारों बच्चे सुरक्षित हैं।

Rescue workers rest inside Tham Luang cave complex, where 12 schoolboys and their soccer coach are trapped inside a flooded cave, in the northern province of Chiang Rai, Thailand, July 7, 2018. REUTERS/Tyrone Siu

बच्चों का इंतजार करते माता-पिता

इस बीच गुफा में फंसे अपने बच्चों के इंतजार में माता-पिता आंखे गड़ाए बैठे हुए हैं। गुफा के फंसे एक बच्चे की मां ने कहा, ‘मैं अभी भी गुफा के बाहर उसका इंतजार कर रही हूं। इस उम्मीद के साथ कि आज बाहर निकलने वाले बच्चों में मेरा बच्चा भी शामिल होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें पता चला कि चार बच्चों को बाहर लाया जा रहा है, हमें नहीं पता था कि वे चार बच्चे कौन हैं। बहुत से माता-पिता गुफा के बाहर अपने बच्चों के इंतजार में बैठे हैं। हम में से किसी को भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

गुफा से पानी निकालने का हो रहा है प्रयास

थाई मीडिया के मुताबिक गुफा से पानी निकालने के लिए 100 छेद किए गए हैं ताकि गुफा के अंदर से पानी को निकाला जा सके। बचाव कार्य के लिए 18 सदस्यों की टीम बनाई गई है जिसमें 13 विदेशी गोताखोर और पांच थाई नेवी सील शामिल हैं। कहा जा रहा है कि आज के ऑपरेशन में करीब 10 से 12 घंटे लग सकते हैं।

 

Exit mobile version