Good Breaking T20 World Cup भारत ने लगातार दूसरी बार टी 20 वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया, History Repeat History Defeat
Good Breaking T20 World Cup भारत ने लगातार दूसरी बार टी 20 वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पराजित कर यह इतिहास रचा भारत मे पहले 50 ओव्हर फिर 20 ओव्हर का विश्वकप जीत कर भी भारत ने कीर्तिमान रचा है साथ ही घर पर फाइनल जीतने का भी मैच के हीरो एक बार फिर संजू सैमसन बने इसके अलावा आज अभिषेक ईशान का बल्ला भी चमका। भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया था।
भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन:पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है।
History Repeat History Defeat
भारतीय पारी में बने खास रिकॉर्ड
टीम ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए। जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी टीम से सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड है।
भारतीय टीम ने पावरप्ले में वर्ल्ड कप के सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। पिछला रिकॉर्ड 92/1 था, जो 2024 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने बनाया था।
सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल के 85 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।
इससे पहले 15 ओव्हर में ही टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 256 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड ने 8 विकेट गंवा दिए वहीं अहमदाबाद में टीम ने 12.5 ओवर के बाद 124 रन बना लिए थे टिम साइफर्ट फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए। मिचेल सैंटनर पिच पर बने रहे।
साइफर्ट ने 52 रन बनाए। उनके अलावा डेरिल मिचेल 17, फिन एलन 9, रचिन रवींद्र 1, ग्लेन फिलिप्स 5 और मार्क चापमन 3 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को न्यूजीलैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने पावरप्ले में 92 रन बनाए और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बना दिए। संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर स्कोर 250 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।