Saturday, May 2, 2026
Latest:
HealthFEATUREDफिटनेस फंडा

Gond Katira Drinks: सेहत और ताजगी के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी

Gond Katira Drinks: सेहत और ताजगी के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) एक प्राकृतिक और ठंडी तासीर वाला पदार्थ है, जो अस्ट्रागुलस (Astragalus) पेड़ से प्राप्त होता है। इसमें फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पाचन सुधारने और शरीर को ठंडक देने के लिए गर्मियों में खासतौर पर उपयोग किया जाता है।

गोंद कतीरा को ड्रिंक के रूप में लेना सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है। यहां इसकी 5 आसान और हेल्दी रेसिपी दी गई हैं:

 1. गोंद कतीरा रोज ड्रिंक

भीगा हुआ गोंद कतीरा, ठंडा दूध या पानी, सब्जा सीड्स, शहद/चीनी और रोज सिरप मिलाएं। आइस क्यूब डालकर नट्स और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।

 2. गोंद कतीरा फ्रूट पंच

भीगे गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स में रोज सिरप मिलाएं। इसमें अंगूर, अनार, सेब, आम या ड्रैगन फ्रूट जैसे कटे हुए फल डालें और ठंडा पानी मिलाएं।

 3. नारियल पानी ड्रिंक

एक गिलास नारियल पानी में भीगे हुए सब्जा या चिया सीड्स और गोंद कतीरा मिलाएं। यह तुरंत एनर्जी देने वाला और बेहद सरल पेय है।

 4. गोंद कतीरा लस्सी

भीगा हुआ गोंद कतीरा, फेंटा हुआ दही, रोज सिरप और आइस क्यूब मिलाएं। ऊपर से पिस्ता डालकर ठंडा सर्व करें।

5. लेमन गोंद कतीरा ड्रिंक

एक गिलास पानी में नींबू रस, भीगे चिया/सब्जा सीड्स, शहद और गोंद कतीरा मिलाएं। यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम