Friday, May 22, 2026
Latest:
FEATUREDराष्ट्रीयव्यापार

Gold Rate: डोमेस्‍ट‍िक मार्केट के सर्राफा बाजार में गोल्‍ड 62775 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के र‍िकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा गया

Gold Rate: डोमेस्‍ट‍िक मार्केट के सर्राफा बाजार में गोल्‍ड 62775 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के र‍िकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा गया।  इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद घरेलू बाजार में जबरदस्‍त तेजी देखी जा रही है. डोमेस्‍ट‍िक मार्केट में सोना सात महीने के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. सर्राफा बाजार में गोल्‍ड 62775 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया. अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है. ऐसी उम्मीद की जा रही है क‍ि फेडरल रिजर्व की तरफ से आने वाले महीनों में दर में कटौती की जा सकती है. सोने अब तक के सबसे हाई लेवल पर चल रहा है.

MCX पर 77000 के पार चांदी

मल्‍टी कमोड‍िटी एक्‍सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने-चांदी के रेट में म‍िला-जुला रुख देखा गया. एमसीएक्‍स (MCX) पर सोना 36 रुपये की ग‍िरावट के साथ 62686 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 26 रुपये की तेजी के साथ 77019 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेंड कर रही है. इससे पहले एमसीएक्‍स पर सोना 62722 रुपये और चांदी 76993 रुपये प्रति क‍िलो पर बंद हुई थी. सोने और चांदी की यह कीमत 5 मई के बाद की सबसे ऊंची बताई जा रही है. साल की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में करीब 10 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम