Site icon Yashbharat.com

Gold Price Update: सोने की कीमत भारी गिरावट, चांदी के भाव में भी मंदी

gold_and_silver_price

gold_and_silver_price

नई दिल्ली Gold Price Update। सोने और चांदी के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह भी भारी गिरावट देखी गई है।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 10.15 मिनट पर दिसंबर वायदे के सोने का भाव 1 फीसद या 506 रुपए की गिरावट के साथ 50,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट दर्ज की गई।

सोने के साथ-साथ चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत बुधवार सुबह 10.27 मिनट पर 1.66 फीसद या 1007 रुपए की गिरावट के साथ 59,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.14 फीसद या 21.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,887 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.28 फीसद या 5.17 डॉलर की बढ़त के साथ 1,883.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

Exit mobile version