Goa Air India International flight schedule ग्वालियर । नए साल में ग्वालियर से गोवा के लिए सस्ते सफर की तैयारी की जा रही है। निजी विमान कंपनी अब दिल्ली से गोवा के लिए जितना किराया लगता है उतने में ही ग्वालियर से गोवा को जोड़ने की तैयारी में है। इसके लिए हवाई यात्रियों के लिए सर्वे भी कराया जा रहा है। गोवा के लिए पहले कनेक्टिंग फ्लाइट की सेवा दी जाएगी इसके बाद रिस्पांस के अनुसार सीधी हवाई सेवा से भी जोड़ा जा सकता है। वहीं सर्दियों के मौसम में ग्वालियर से जिन शहरों के लिए हवाई सेवा है, उनमें 70 फीसद यात्री मिल रहे हैं। सर्दियों के मौसम में बाहर घूमने जाने वाले यात्रियों का ग्राफ ज्यादा है, इस कारण रिस्पांस अच्छा है।़ज्ञिात रहे कि ग्वालियर से गोवा को लेकर हवाई सेवा की डिमांड काफी समय से चली आ रही है। इसके लिए ग्वालियर में हवाई सेवाएं उपलब्ध कराने वाली दो निजी कंपनी तैयारी भी कर रही हैं। अब एक कंपनी जल्द हवाई सेवा शुरू करेगी। नए साल में यह सेवा लोगों को मिल सकती है। पिछले सर्वे के अनुसार ग्वालियर से गोवा के लिए हवाई सेवा का उपयोग करने वाले अलग-अलग वर्गाें के यात्रियों की संख्या अच्छी सामने आई थी। इसमें अहमदाबाद हवाई सेवा को कनेक्ट करके गोवा के लिए कनेक्टिविटी बनाए जाने का प्लान है।
नया एयर टर्मिनल: इस सप्ताह मिलेगा जमीन पर कब्जा
ऩानए एयर टर्मिनल की जमीन को लेकर आवंटन और स्वीकृति पूरी हो चुकी है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की टीम के साथ जिला प्रशासन ने पटटा विलेख की कार्रवाई भी पूरी कर ली है। पट्टा विलेख की कार्रवाई पूरी होने के बाद कब्जा दिया जाना था, लेकिन वीआइपी मूवमेंट के कारण यह टल गया। अब इस सप्ताह नए एयर टर्मिनल के लिए आवंटित 143 एकड़ जमीन पर अधिकारिक कब्जा दे दिया जाएगा।
यात्री रिस्पांस: ठीक मिलता रहा तो बढ़ेंगे और शहऱनिजी विमान कंपनी के अधिकारी के अनुसार ग्वालियर से मौजूदा हवाई सेवाओं में ठीक रिस्पांस मिल रहा है। शुरुआती दौर में जरूर हवाई सेवाओं के लिए यात्री कम मिल रहे थे इसी कारण सेवाओं को बंद तक करना पड़ गया था, लेकिन अब ग्वालियर के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलने के बाद उपयोग बढ़ा है। पर्यटन के अलावा भी अपने जरूरी कामों को जाने वाले लोग अब हवाई सेवा को प्राथमिकता देने लगे हैं।
नए एयर टर्मिनल को लेकर पट्टा विलेख की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। कब्जा इसी सप्ताह तक मिलने की संभावना है। बाउंड्रीवाल का काम चल रहा है जिसके लिए टेंडर भी निकाल दिए गए हैं। वहीं नए टर्मिनल के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टेंडर जारी होंगे और इसके प्लान से लेकर अन्य बिंदुओं पर अथारिटी की ओर से काम किया जा रहा है। ़अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर, एयरपोर्ट








