FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

जल संचयन की राह पर बढ़ीं छात्राएं: Girls college की छात्राओं ने पानी प्लांट का किया भ्रमण

 कटनी। जल संचयन की राह पर बढ़ीं छात्राएं: Girls college की छात्राओं ने पानी प्लांट का किया भ्रमण।
शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की छात्राओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय  से  लगे ग्राम सिंघनपुरी में पहुंचकर महक इंटरप्राईजेज द्वारा संचालित पानी प्लांट में  संचालित गतिविधियों की जानकारी  ली।
इस अवसर पर मिनरल वॉटर नेचर ड्यू के संचालक जिला पंचायत कटनी  के   उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा  एवं  प्लांट के कर्मचारियों ने महाविद्यालय की छात्राओं एवं शैक्षणिक  स्टाफ का स्वागत किया।
प्लांट के भ्रमण के दौरान केमिस्ट एवं बायोमेडिकल स्टाफ द्वारा मिनरल वॉटर की प्रोसेसिंग के संबंध में महत्वपूर्ण  जानकारियों से अवगत कराया गया।  जिसमे  बताया गया कि किस तरह मिनरल वॉटर का  निर्माण  करते हुए  उसकी बॉटल में पैकेजिंग  की जाती है। इस अवसर पर कॉलेज की 40-45 छात्राओं ने मिनरल वॉटर की जानकारी प्राप्त की।
जल संचयन की राह पर बढ़ीं छात्राएं: Girls college की छात्राओं ने पानी प्लांट का किया भ्रमण

Back to top button