घर से लापता विजयराघवगढ़ क्षेत्र की लड़की वापस मिली

IMG 20240730 WA0021

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र निवासी नाबालिक लड़की घर में बिना किसी को बताए रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी जिसे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुरक्षित दस्तयाब किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया की विजयराघवगढ़ क्षेत्र की निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई थी जिसकी काफी तलाश उसके परिजनों द्वारा की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

थाने जाकर लगाई गुहार, पुलिस ने 24 घंटों के अंदर बालिका को किया दस्तयाब, किया परिजनों के सुपुर्द

इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन दर्शन में थाना प्रभारी रितेश शर्मा द्वारा टीम गठित करके बालिका की पतसाजी में लगाया गया था। इसी बीच बालिका की लोकेशन क्षेत्र में ही मिली जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे दस्तयाब किया और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली l

इसे भी पढ़ें-  कार-बाइक बीमा के नियमों में बड़ा बदलाव, 15 दिसंबर से लागू होगी नई व्यवस्था; थर्ड पार्टी और वाहन मालिक का दुर्घटना कवर अनिवार्य
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श