सर्पदंश से युवती की मौत, समीपी ब्लाक शाहनगर की घटना

01 04 2023 mout 1

कटनी। सर्पदंश से युवती की मौत की खबर है।  पड़ोसी जिला पन्ना के शाहनगर थाना अंतर्गत ग्राम लोधगंवा में घर पर सो रही युवती को जहरीले सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम लोधगंवा थाना शाहनगर जिला पन्ना निवासी गुन्नू लाल चौधरी की 19 वर्षीय पुत्री मनीषा चौधरी रविवार रात घर में सो रही थी, देर रात सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया, जिस पर परिजनों द्वारा युवती को कटनी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया।

इसे भी पढ़ें-  Neha Pachisia High Court Case: कटनी की इनामी CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर सुनवाई आज, FIR और अग्रिम जमानत पर टिकी नजरें