Site icon YASHBHARAT.COM

मध्य प्रदेश का बदल सकता है भूगोल: 2028 चुनाव से पहले बन सकते हैं 4 नए जिले और ‘निमाड़’ संभाग- 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से संभाग स्तर पर मंथन

मध्य प्रदेश का बदल सकता है भूगोल: 2028 चुनाव से पहले बन सकते हैं 4 नए जिले और 'निमाड़' संभाग- 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से संभाग स्तर पर मंथन

मध्य प्रदेश का बदल सकता है भूगोल: 2028 चुनाव से पहले बन सकते हैं 4 नए जिले और 'निमाड़' संभाग- 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से संभाग स्तर पर मंथन

मध्य प्रदेश का बदल सकता है भूगोल: 2028 चुनाव से पहले बन सकते हैं 4 नए जिले और ‘निमाड़’ संभाग- 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से संभाग स्तर पर मंथन

भोपाल: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक नक्शे में एक बार फिर बड़े बदलाव की आहट तेज हो गई है। राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की ताजा कवायद के बाद सियासी और प्रशासनिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में जिलों और संभागों की संख्या बढ़ सकती है। चार दशक से भी अधिक समय (आखिरी बार 1982 में हुआ था बड़ा पुनर्गठन) के बाद हो रही इस विस्तृत समीक्षा ने नए जिलों की वर्षों पुरानी मांगों को फिर से हवा दे दी है।

50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें

प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयों को व्यावहारिक और सुगम बनाने के लिए गठित पुनर्गठन आयोग ने अपना काम तेज कर दिया है। आयोग प्रदेश के कुल 55 जिलों में से 50 जिलों का दौरा कर जमीनी हकीकत का आकलन पूरा कर चुका है और शेष 5 जिलों में भी इसी महीने बैठकें पूरी हो जाएंगी। इसके बाद दिसंबर 2026 से संभागीय स्तर पर बैठकों का दौर शुरू होगा, जिसमें स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से प्रशासनिक सीमाओं को लेकर सीधा फीडबैक लिया जाएगा।

जनगणना की पाबंदी हटते ही खुल जाएगा नए जिलों का रास्ता

वर्तमान में देशभर में चल रहे जनगणना कार्य के कारण 31 दिसंबर 2025 से प्रशासनिक सीमाओं में किसी भी तरह के बदलाव पर रोक (फ्रीज) लगी हुई है। यानी जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने तक किसी नए जिले या तहसील की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हो सकती।

आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला के मुताबिक, जिलों और संभागों की बैठकों के बाद जैसे ही जनगणना के आंकड़े उपलब्ध होंगे, आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा। ऐसे में 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के पास इन सिफारिशों को लागू करने के लिए पर्याप्त समय होगा।

ये 4 प्रमुख शहर नए जिले बनने की दौड़ में सबसे आगे

राजस्व विभाग ने प्रदेश भर से आए नए जिलों और सीमा परिवर्तन के प्रस्तावों को पुनर्गठन आयोग के सुपुर्द कर दिया है। वर्तमान में जिन चार प्रमुख शहरों को जिला बनाने के प्रस्ताव आयोग के पास विचाराधीन हैं, वे हैं:

निमाड़ बनेगा नया संभाग, कई जिलों की सीमाओं में भी होगा सुधार इस पुनर्गठन कवायद में केवल नए जिले ही नहीं, बल्कि एक नए संभाग के गठन का प्रस्ताव भी शामिल है। निमाड़ अंचल के चार जिलों— खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर को मिलाकर एक नया संभाग बनाने पर विचार किया जा रहा है।

इसके अलावा, कई जिलों की भौगोलिक विसंगतियों को भी दूर किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, रायसेन जिले का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप भोपाल से सटा हुआ है, सांची विदिशा के बेहद करीब है, जबकि सीहोर जिले का बुधनी क्षेत्र नर्मदापुरम के पास पड़ता है। आयोग जिला मुख्यालय से दूरी, जनसंख्या और भौगोलिक आकार को आधार बनाकर ऐसी सीमाओं में बदलाव की अनुशंसा करेगा। मध्य प्रदेश का बदल सकता है मध्य प्रदेश का बदल सकता है भूगोल: 2028 चुनाव से पहले बन सकते हैं 4 नए जिले और ‘निमाड़’ संभाग- 50 जिलों का सर्वे पूरा, दिसंबर से संभाग स्तर पर मंथन

चुनावी इतिहास भी देता है बड़े बदलाव के संकेत 

मध्य प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले नए जिलों के गठन का पुराना इतिहास रहा है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को प्रदेश का 52वां जिला बनाया गया था। वहीं, 2023 के चुनाव से पहले तत्कालीन सरकार ने मऊगंज (53वां), पांढुर्णा (54वां) और मैहर (55वां) को नए जिले का दर्जा दिया था। चूंकि इस बार सरकार ने बाकायदा एक आयोग बनाकर वैज्ञानिक और भौगोलिक आधार पर सर्वे कराया है, इसलिए माना जा रहा है कि जनगणना की पाबंदी हटते ही प्रदेश का प्रशासनिक नक्शा बदलना तय है।

Exit mobile version