Site icon Yashbharat.com

अप्रैल 2025 में की थी समलैंगिक शादी, अब आई दरार! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एश्ले गार्डनर पर पत्नी मोनिका ने लगाया बेवफाई का आरोप

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम इन दिनों एक बड़े व्यक्तिगत विवाद के केंद्र में आ गई है। टीम की स्टार ऑलराउंडर और उप-कप्तान एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) पर उनकी अलग हो चुकीं पत्नी मोनिका राइट (Monica Wright) ने सार्वजनिक रूप से बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मोनिका ने सीधे तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की ही युवा खिलाड़ी जॉर्जिया वोल (Georgia Voll) का नाम लेते हुए दावा किया है कि गार्डनर का उनके साथ संबंध है।

यह मामला सामने आते ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत से लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा भूचाल आ गया है।

 सोशल मीडिया पोस्ट से खुली ‘सीक्रेट’ मिस्ट्री

दरअसल, ब्रिटिश अखबार ‘डेली मेल’ ने एक रिपोर्ट छापी थी, जिसमें दावा किया गया था कि एश्ले गार्डनर का वैवाहिक जीवन पूरी तरह टूट चुका है और इसके पीछे ऑस्ट्रेलियाई टीम की ही कोई अन्य खिलाड़ी है। हालांकि, अखबार ने अपनी रिपोर्ट में उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया था।

 भारत में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान शुरू हुई थी दरार

मीडिया रिपोर्ट्स और टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद अप्रैल 2025 में धूमधाम से शादी की थी। लेकिन शादी के महज कुछ महीनों के भीतर ही दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने लगी।

 क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों ने साधी चुप्पी

इस पूरे हाई-प्रोफाइल विवाद पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने पूरी तरह से दूरी बना ली है। बोर्ड के सीनियर कम्युनिकेशंस चीफ रिचर्ड हिंड्स ने इस मामले पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार करते हुए ‘नो कमेंट’ (No Comment) कहा है। अप्रैल 2025 में की थी समलैंगिक शादी, अब आई दरार! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एश्ले गार्डनर पर पत्नी मोनिका ने लगाया बेवफाई का आरोप

दूसरी ओर, मुख्य आरोपी के घेरे में आईं ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर और ओपनर जॉर्जिया वोल, दोनों ने ही मोनिका राइट के इन गंभीर आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Exit mobile version