Site icon Yashbharat.com

डिलेवरी देने के पहले गांजा तस्कर गिरफ्तार, लखाखेरा रेलवे स्टेशन के पास बड़वारा पुलिस की कार्रवाई

IMG 20250528 WA0024

कटनी। बड़वारा पुलिस ने रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव के जरोन पारधी को लखाखेरा रेलवे स्टेशन के पास महुआ के पेड़ के नीचे से 4 किलो 724 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था और लगातार भ्रमण कराया जा रहा था। 27 मई को सउनि. विक्रम सिंह हमराह स्टाफ के द्वारा इलाका भ्रमण के दौरान लखाखेरा रेलवे स्टेशन के पास महुआ पेड़ के नीचे जरोन पारधी पिता सिकंदर पारधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम देवगांव थाना रीठी हाल पता ग्राम बरहटा हार थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में अवैध गांजा कीमती करीबन 90,000 रु जप्त किया गया। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई और न्यायालय कटनी पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में
थाना प्रभारी उनि. केके पटेल, सउनि विक्रम सिंह, सउनि महेश प्रताप सिंह, पवनराज,लालजी यादव, आर. बृजलाल प्रजापति, गौरीशंकर राजपूत की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version