Site icon Yashbharat.com

ग्राम पंचायत पड़रिया के जनसुविधा केंद्र में चल रहा था जुआफड़, 5 हजार नगद सहित 1 लाख 90 हजार का समान बरामद, 5 जुआरी गिरफ्तार

IMG 20251120 WA0033

कटनी(YASHBHARAT.COM)। एनकेजे पुलिस ने ग्राम पंचायत पड़रिया के जन सुविधा केंद्र में छापा मारकर जन सुविधा केंद्र के अंदर जुआ खेल रहे 5 जुआरियो को गिरफ्तार किया है। जुआरियो के कब्जे से 5 हजार रुपये नगद सहित 1 लाख 90 हजार रुपये का समान बरामद किया गया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अराजक,असमाजिक तत्वो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश जिले भर की पुलिस को दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक के इन्हीं निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व उपपुलिस अधीक्षक ऊषा राय (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में एनकेजे पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई।

एनकेजे थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत ने बताया कि 19 व 20 नवंबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ग्राम पंचायत पडरिया के जनसुविधा केन्द्र के अन्दर तास के पत्तो पर रुपये पैसो का दाव लगाकर अवैध रुप से जुआ मन्ना खेल रहे है। सूचना पर हमराह स्टाफ मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंच कर छापामार कार्यवाही की गई और जुआ खेलते 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जिसमें रोहित कुमार पिता बृजबिहारी गौतम उम्र 29 साल निवासी पडरिया, राजकुमार बर्मन पिता सुंदर लाल बर्मन उम्र 40 साल निवासी पडरिया, आनंद गडारी पिता अठ्या गडारी उम्र 34 साल निवासी पडरिया, संतोष पटेल पिता नरेश पटेल उम्र 48 साल निवासी पडरिया, केदार साहू पिता श्याम बिहारी उम्र 34 साल निवासी पडरिया शामिल हैं। जुआफड से 5000 रुपये नगद, 5 मोटरसाइकल एवं 05 स्मार्ट मोबाइल बरामद किए गए हैं। जप्त मशरुका 1 लाख 90 हजार रुपये का बताया जा रहा है।

इस कार्रवाई में एनकेजे थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि मनोज कुडापे, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. 190 प्रहलाद सैयाम ,आर. 504 विजय राणा, एनआरएस सोनू कहार की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version