katniLatest

अस्पताल में जुआ कांड! कटनी जिला अस्पताल के वार्ड इंचार्ज को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा

अस्पताल में जुआ कांड! कटनी जिला अस्पताल के वार्ड इंचार्ज को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा।कटनी के जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। 5 अप्रैल 2026 को वार्ड में भर्ती मरीजों द्वारा अस्पताल परिसर के भीतर ही जुआ खेलने की घटना उजागर होने के बाद प्रबंधन हरकत में आ गया।

अस्पताल में जुआ कांड! कटनी जिला अस्पताल के वार्ड इंचार्ज को नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा

मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने संबंधित वार्ड इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि यह गतिविधि अस्पताल के नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन है और वार्ड प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की घटनाएं अस्पताल की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और अन्य मरीजों की सुरक्षा व उपचार व्यवस्था को प्रभावित करती हैं। वार्ड इंचार्ज से पूछा गया है कि उनकी निगरानी में यह गतिविधि कैसे संचालित हुई और इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए।

अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड इंचार्ज को 3 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रबंधन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाने की बात कही है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि