Gajab जुड़वा बहनें एक ही नाम की सर्टिफिकेट का उपयोग कर दो अलग-अलग स्कूलों में नौकरी कर रहीं थी

images 3 1

Gajab दमोह में फर्जी अंक सूची व शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का पर्दाफाश होने से हड़कंप है। 19 शिक्षक चिह्नित हुए हैं, जिनकी अंक सूची व दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ी पाई गई है. खुलासे के बाद 3 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 16 शिक्षक अभी सेवा में बने हुए हैं। जांच में दो जुड़वा बहनें भी पकड़ी गई हैं, जो एक ही सर्टिफिकेट पर दो अलग-अलग स्कलों मेंनौकरी कर रहीं थीं.

बताया जाता है कि जुड़वा बहनें 18 साल तक एक ही सर्टिफिकेट पर दो अलग-अलग स्कूलों में 18 साल नौकरी करती रही हैं और इस बीच दोनों ने करीब 1.60 करोड़ वेतन उठाए. दोनों जुड़वां बहनों ने बीए फाइनल की अंक सूची से अलग-अलग स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन किया था.

दो स्कूलों में जुड़वा बहनें करती रहीं सरकारी नौकरी

रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही है कि शिक्षक पद पर तैनात जुड़वा बहनें एक ही नाम की सर्टिफिकेट का उपयोग कर दो अलग-अलग स्कूलों में नौकरी कर रहीं थी. यही नहीं, दोनों जुड़वा बहनों ने 18-18 साल तक नौकरी कर 80-80 लाख रुपए वेतन भी उठाए, फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर एक बहन फरार है, दूसरी को सस्पेंड कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-  दिल्ली हाईकोर्ट से CJP नेताओं को झटका: सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका; जज बोले- 'वे Gen Z नहीं हैं, लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन चुनाव से होता है'