राशिफल से आप अपने आज के दिन के बारे में अंदाज लगा सकते हैं इसी को ध्यान में रखते आज कौन सा बताया काम करना
धर्म डेस्क। राशिफल से आप अपने आज के दिन के बारे में अंदाज लगा सकते हैं इसी को ध्यान में रखते आज कौन सा बताया काम करना चाहिए। आइए जानते हैं।
मेष : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, किसी समस्या को टैकल करने के लिए संतान की मदद ली जा सकती है।
वृष: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा बरामद होने की आशा, जनरल हालात भी सुधरेंगे।
मिथुन: जनरल सितारा सुदृढ़, जो आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव रखेगा, धार्मिक कामों में ध्यान।
कर्क : सितारा व्यापार-कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, कामकाजी कामों को निपटाने के लिए समय बेहतर।
सिंह : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, शीत वस्तुओं को कम यूज करें क्योंकि गले में खराबी का डर।
कन्या: खर्चों का जोर इसलिए टाले जा सकने वाले खर्चों को टाल देना चाहिए, किसी पर ज्यादा भरोसा भी नहीं करना चाहिए।
तुला : कारोबारी कामों में लाभ, कामकाजी टूरिंग भी लाभप्रद, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल हटेगी।
वृश्चिक: सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसरों के रुख में सॉफ्टनैस बढ़ेगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
धनु : जनरल सितारा स्ट्रांग, जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु दबे रहेंगे।
मकर: सितारा पेट के लिए ढीला, न तो सफर करें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें, उधारी के चक्र में भी न फंसें।
कुम्भ : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, मान-सम्मान की प्राप्ति, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति कंसिडरेट रहेंगे।
मीन: मन उदास, परेशान तथा डांवाडोल सा रहेगा, नुकसान-परेशानी का डर, कोई भी नया यत्न प्रारंभ न करना चाहिए।

