Site icon Yashbharat.com

गाजे-बाजे और सतरंगी आतिशबाजी के बीच धूमधाम से निकली पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के चिरंजीव यश पाठक की ऐतिहासिक

IMG 20250221 WA0130

गाजे=बाजे और सतरंगी आतिशबाजी के बीच धूमधाम से निकली पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के चिरंजीव यश पाठक की ऐतिहासिकबारात

फूलों से खूबसूरत सजी वातानुकूलित सायना एक्सप्रेस मुडवारा स्टेशन से जयपुर के लिये रवान

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री संजय सत्येन्द्र पाठक के चिरंजीव श्री यश पाठक कल जयपुर में अनुकृति के साथ परिणय सूत्र में आबद्ध होगे। कटनी बारडोली के इतिहास में यश पाठक की ऐतिहासिक बारात मुडवारा रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिये रवाना हुई।

पाठक परिवार एवं मेहमान बारातियों के लिये स्पेशल वातानुकूलित सायना एक्सप्रेस को फूलों से खूबसूरत सजाया गया था।ट्रेन एवं प्लेटफार्म को लाल रंग के कारपेट से सजाया गया था। करीब एक घंटे तक जोरदार आतिशबाजी से जमी से आसमान तक सतरंगी रंगों में तब्दील हो गया। दूल्हे के पिता श्री संजय सत्येन्द्र पाठक सिर पर लाल रंग की पगडी सुनहरे कुर्ते धोती में अपार खुशी का अभिवादन करते थिरक रहे थे। कंधों पर सवार दूल्हे राजा यश पाठक सफेद रंग की शेरवानी में नजर आये।

 

वही सायना चेयरपर्सन श्रीमति निधि पाठक ने रेलवे स्टेशन में बैंडबाजों की धुन पर जमकर डांस करते हुये विवाह की खुशियों का इजहार किया। भारी निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बीच रेलवे स्टेशन में बारात देखने फोटोग्राफी करने यात्रीगण भी आतुर नजर आये। दुर्लभ संयोग यह भी रहा कि आज के ही दिन श्री संजय सत्येन्द्र पाठक एवं सायना की चेयरपर्सन श्रीमती निधि पाठक की वैवाहिक वर्षगांठ भी है।

Exit mobile version