LatestFEATURED

भारतीय रेल में पहली बार: पश्चिम मध्य रेल ने लॉन्च किया अत्याधुनिक ‘IMPACT’ पोर्टल, अब डिजिटल तरीके से होगी रेल परियोजनाओं की निगरानी

भारतीय रेल में पहली बार: पश्चिम मध्य रेल ने लॉन्च किया अत्याधुनिक 'IMPACT' पोर्टल, अब डिजिटल तरीके से होगी रेल परियोजनाओं की निगरानी

जबलपुर। भारतीय रेलवे में तकनीकी नवाचार और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। परियोजनाओं के प्रभावी प्रबंधन, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम मध्य रेल ने देश की पहली पूर्ण रूप से विकसित प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (PMIS) प्रणाली का शुभारंभ किया है।

CM Vijay Signature Look 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने खोला अपने ‘सिग्नेचर लुक’ का राज़; बताया आखिर क्यों हमेशा पहनते हैं ‘ब्लैक कोट और व्हाइट शर्ट’

भारतीय रेल में पहली बार: पश्चिम मध्य रेल ने लॉन्च किया अत्याधुनिक ‘IMPACT’ पोर्टल, अब डिजिटल तरीके से होगी रेल परियोजनाओं की निगरानी

इस अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म को “IMPACT” (Intelligent Management of Projects Activities & Construction Tracking) नाम दिया गया है। सोमवार, 1 जून 2026 को पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह ने मुख्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में इस पोर्टल को लॉन्च किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम. एस. हाशमी सहित सभी मंडलों के रेल प्रबंधक (DRMs) और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रियल-टाइम मॉनिटरिंग से काम में आएगी तेजी

पोर्टल के शुभारंभ पर महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि यह डिजिटल पहल रेलवे की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के प्रबंधन को एक नई दिशा देगी। IMPACT प्रणाली के जरिए अब बड़े स्तर के निर्माण कार्यों की वास्तविक समय (Real-Time) में निगरानी हो सकेगी, जिससे संसाधनों का सही उपयोग होगा और परियोजनाएं बिना किसी देरी के समय पर पूरी हो सकेंगी।

क्या हैं ‘IMPACT’ पोर्टल की मुख्य विशेषताएं?

  • सिंगल सोर्स ऑफ ट्रुथ: यह प्लेटफॉर्म सभी संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के लिए डेटा का एकमात्र और सटीक जरिया (Single Source of Truth) बनेगा।

  • एडवांस्ड डैशबोर्ड: उन्नत रिपोर्ट्स और डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से काम की प्रगति को लाइव देखा जा सकेगा।

  • डिजिटल दस्तावेज प्रबंधन (DMS): फाइलों और दस्तावेजों के रखरखाव के लिए इसमें एक केंद्रीकृत डिजिटल सिस्टम बनाया गया है।

  • गुणवत्ता और पारदर्शिता: साइट मॉनिटरिंग और गुणवत्ता निरीक्षण के लिए इसमें ‘रिक्वेस्ट फॉर इंस्पेक्शन’ (RFI) मॉड्यूल जोड़ा गया है। हर गतिविधि का विस्तृत ऑडिट ट्रेल सुरक्षित रहेगा, जिससे जवाबदेही तय होगी।

पहले चरण में शामिल हुईं तीन बड़ी परियोजनाएं

पश्चिम मध्य रेलवे के मुताबिक, शुरुआती चरण में तीन सबसे महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को IMPACT प्लेटफॉर्म पर लाइव किया गया है। आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से पमरे की सभी छोटी-बड़ी निर्माण परियोजनाओं को इसी पोर्टल के दायरे में लाया जाएगा।

इस तकनीक के आने से रेलवे के बुनियादी ढांचा विकास (Infrastructure Development) के कार्यों को न सिर्फ गति मिलेगी, बल्कि पूरी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सटीकता भी बढ़ेगी।

Back to top button