Site icon Yashbharat.com

करदाताओं की सुविधा के लिए रविवार को भी खुला रहेगा निगम का कैश काउंटर,इंदिरा नगर, मंगल नगर और रोशन नगर में विशेष शिविर आयोजित

IMG 20260208 WA0018

करदाताओं की सुविधा के लिए रविवार को भी खुला रहेगा निगम का कैश काउंटर,इंदिरा नगर, मंगल नगर और रोशन नगर में विशेष शिविर आयोजि

कटनी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नागरिकों को निगम के बकाया करों को आसानी से जमा करने की सुविधा के मद्देनजर रविवार 8 फरवरी को अवकाश के दिन भी नगर निगम का कक्ष क्रमांक 37,कैश काउंटर प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। वही तीन स्थलों में विशेष शिविर का आयोजन भी किया जाकर नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विशेष शिविर आयोजित

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर करदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए
शहर के तीन स्थलों इंदिरा नगर चौराहा, मंगल नगर गेट के पास सहित रोशन नगर परोहा मार्केट के पास विशेष राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया गया है। नागरिक गण इन शिविरों में पहुंचकर निगम के सभी प्रकार के बकाया कर आसानी से जमा कर सकते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य करदाताओं को उनके ही क्षेत्र में सरल, सुरक्षित और त्वरित भुगतान व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

शहरवासियों से अपील

निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में निगम कार्यालय तथा शिविरों में पहुंचकर बकाया करों का भुगतान करते हुए रसीद प्राप्त करें और शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि करदाताओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा अवकाश के दिनों में निगम कार्यालय का कैश काउंटर सहित वार्डों में विशेष शिविर आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Exit mobile version