Flydubai Mid-Air Attack: फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने सुनाई हवा में हमले की खौफनाक आपबीती, इजरायल देगा नागरिक वीरता सम्मान

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का अदम्य साहस: प्लेन क्रैश की साजिश को किया नाकाम, मैनकाइंड फार्मा देगी ₹1 करोड़ का सम्मान

Flydubai Mid-Air Attack: फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने सुनाई हवा में हमले की खौफनाक आपबीती, इजरायल देगा नागरिक वीरता सम्मान

दुबई/अबू धाबी: 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में आसमान की ऊंचाइयों पर हुए एक बड़े हादसे को टालने वाले बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने उस दर्दनाक घटना को फिर से याद किया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सरकारी अखबार ‘द नेशनल’ को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कैप्टन स्मित ने खुलासा किया कि कॉकपिट का दरवाजा खोलने से ठीक पहले उनके को-पायलट ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था।

फिलहाल अबू धाबी के जायद मिलिट्री अस्पताल में इलाज करा रहे कैप्टन स्मित ने हमले की परत-दर-परत आपबीती साझा की है।

“मुझे लगा प्लेन टूट कर मेरे सिर पर गिर गया”

कॉकपिट के भीतर हुए हमले के भयावह लम्हों को बयां करते हुए कैप्टन स्मित मच्छर ने बताया:

  • हमले का पहला अहसास: “जब मुझे सिर पर पहली चोट लगी, तो मुझे लगा शायद प्लेन का कोई ढांचा टूटकर मेरे सिर पर आ गिरा है। उस वार से मैं सीधे अपने कंट्रोल कॉलम पर जा गिरा। लेकिन जब लगातार वार होते रहे, तब मुझे अहसास हुआ कि हमलावर कोई और नहीं बल्कि मेरा अपना को-पायलट ही है।”

  • आंखों के सामने छा गया अंधेरा: “मैंने तुरंत अपनी सीट बेल्ट खोली और सिर पर हो रहे हमलों को हाथ से रोकने की कोशिश की। कई वार लगने के बाद मेरी आंखों की रोशनी धुंधली हो गई और मुझे दिखना लगभग बंद हो गया था।”

17,000 फीट नीचे गिरा प्लेन, समझदारी से बचाई जान

गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी सूझबूझ से कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक कर क्रू मेंबर्स को अलर्ट किया:

  1. दरवाजे का नॉब घुमाया: कैप्टन ने बताया कि उन्होंने धुंधली दृष्टि में ही किसी तरह दरवाजा खोलने वाले नॉब को घुमाया और साथियों को आवाज लगाई।Flydubai Mid-Air Attack: फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने सुनाई हवा में हमले की खौफनाक आपबीती, इजरायल देगा नागरिक वीरता सम्मान

  2. बेहोशी और डर: दरवाजा खोलते ही वे कॉकपिट में मुंह के बल गिर पड़े और बेहोश हो गए। इस दौरान प्लेन हवा में 17,000 फीट नीचे आ गिरा। कैप्टन ने कहा कि जब इंजनों की आवाज धीमी पड़ी और प्लेन नीचे गिर रहा था, तो वह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव था।