Flu Vaccine in India: बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के लिए कितनी अहम? पढ़ें पूरी जानकारी

Flu Vaccine in India: बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के लिए कितनी अहम? पढ़ें पूरी जानकारी

Flu Vaccine in India: बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के लिए कितनी अहम? पढ़ें पूरी जानकारी। अगर इस समय आपको खांसी, जुकाम या बुखार है और वह कई दिनों तक बना हुआ है तो ये फ्लू हो सकता है. फ्लू, इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाली बीमारी है. यह वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में खांसने और छींकने के दौरान फैलता है. फ्लू के लक्षण सामान्य से लेकर गंभीर भी हो सकते हैं और ये लंग्स में इंफेक्शन तक कर सकता है. भारत में हर साल इसके हजारों केस आते हैं और इससे कुछ मरीजों की मौत तक हो जाती है, हालांकि इससे बचाव आसानी से मुमकिन है।

Flu Vaccine in India: बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के लिए कितनी अहम? पढ़ें पूरी जानकारी

कई गंभीर बीमारियों की तरह फ्लू से बचाव की वैक्सीन भी उपलब्ध है. जिसको लगाने से फ्लू संबंधित किसी भी बीमारी से 80 से 90 फीसदी तक बचाव हो सकता है. ये वैक्सीन किस नाम से आती है. कब इसको लगवा सकते हैं. किन अस्पतालों में लगती है और क्या कीमत है. ऐसे कई सवालों के जवाब जानेंगे, लेकिन पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि फ्लू होता क्या है.

 

मायोक्लीनिक के मुताबिक, इन्फ्लूएंजा को फ्लू कहा जाता है. ये एक तरह का नाक, गले और लंग्स का इंफेक्शन है. ज्यादातर लोगों में ये खुद से ही ठीक हो जाता है लेकिन कई बार घातक हो सकता है. बच्चे, बुजुर्गों, इम्यून सिस्टम की कमजोरी या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित लोग फ्लू की चपेट में अधिक आते हैं. कई लोग इसे सामान्य फ्लू या सर्दी-जुकाम का बुखार मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर आपको तीन दिन से ज्यादा बुखार या खांसी जुकाम है तो ये फ्लू हो सकता है. फिलहाल एक्सपर्ट्स आशंका जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में इसके मामले बढ़ सकते हैं. ऐसे में अगर अभी फ्लू की वैक्सीन लगवा लें तो बचाव आसानी से हो सकता है.

 

क्या है फ्लू वैक्सीन?

लेडी हार्डिंंग मेडिकल कॉलेज एंड एसोसिएट हॉस्पिटल्स में मेडिसिन विभाग में एचओडी डॉ. एलएच घोटेकर बताते हैं कि फ्लू वैक्सीन एक टीका है जो इंजेक्शन के रूप में आपके हाथ पर लगाया जाता है. इसे साल में एक बार लगाया जाता है.

डॉ घोटेकर कहते हैं कि इंफ्लूएंजा वायरस अपना रूप बदलता रहता है इसलिए नए वायरस के स्ट्रेन के देखते हुए फ्लू वैक्सीन को हर साल अपडेट किया जाता है. इसलिए ही हर साल फ्लू वैक्सीन को लगवाने की सलाह दी जाती है. ताकि किसी भी तरह के नए स्ट्रेन से बचाव किया जा सके। Flu Vaccine in India: बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के लिए कितनी अहम? पढ़ें पूरी जानकारी

Exit mobile version