लघु उद्योग भारतीय उद्यमियों द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लघु उद्योग भारतीय उद्यमियों द्वारा किया गया ध्वजारोहण

कटनी। आजादी के अमृत महोत्सव पर 78वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में लघु उद्योग भारती जिला कटनी की पांचो इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम लघु उद्योग भारती सदस्य मनीष सुरेखा जी के प्रतिष्ठान विकास फूड प्रोडक्ट्स, राज पैलेस के पास पर हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद “जिला अध्यक्ष” श्रीमान मथुरा प्रसाद सोनी जी, श्रीमती मीरा सुरेखा जी की उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री श्रीमान अरुण सोनी जी कि उपस्थित रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मे ध्वजारोहण श्रीमती मीरा सुरेखा जी एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमान अरुण सोनी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाकौशल अंचल अध्यक्ष श्रीमान अनिल वासवानी जी, अंचल सचिव श्रीमान हरि सिंह भदौरिया जी, अंचल कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान मुरलीधर रतनानी जी की भी उपस्थित रही।

प्रदेश महामंत्री जी अपने उद्बोधन पर लघु उद्योग भारती के द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक सदस्यों के बीच में रखा। लघु उद्योग भारती उद्योग हित में किस तरह से कार्य करती है एवं रोजगार सृजन में किस प्रकार से अपनी भूमिका निभा रही है।

अंचल अध्यक्ष जी के द्वारा अपने उद्बोधन में आगामी होने वाले क्षेत्रीय सम्मेलन जो 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ भिलाई में होना है। क्षेत्रीय सम्मेलन के लिए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया एवं आगामी होने वाले कार्यों को लघु उद्योग भारती सदस्यों के समक्ष रखा।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्षा श्रीमती प्रिया सोनी जी के द्वारा महिला इकाई के द्वारा किए गए कार्यों को सदस्यों से अवगत कराया गया एवं आगामी होने वाले कार्यक्रमों की सूचना प्रदान की गई। महिला इकाई सचिव श्रीमती नीति ठाकुर जी, सह-सचिव श्रीमती शालिनी सोनी जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सिंघई जी, मीडिया प्रभारी श्रीमती अपर्णा गौर जी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रीना कुचिया जी, श्रीमती सुरेखा जी, श्रीमती रश्मि जैन जी की उपस्थिति रही।

शहरी इकाई कटनी से अध्यक्ष श्रीमान अमित सिंघई जी, सचिव श्रीमान निलेश विश्वकर्मा जी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान रामहित सोनी जी, श्रीमान यश चमडिंया जी, श्रीमान प्रभांशु वैश्य जी, श्रीमान मनीष सुरेखा जी, श्रीमान सुरेश अग्रवाल जी। लमतरा इकाई से अध्यक्ष श्रीमान समीर सेठिया जी, सचिव ईशान जैन जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान कपिल प्रार्थ्यानी जी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान अमित गर्ग जी, श्रीमान रॉकी राजपलानी जी, श्रीमान शरद सेठिया जी, श्रीमान ऋषभ खंडेलवाल जी। माधव नगर इकाई से अध्यक्ष सुरेश हिंदुजा जी, सचिव रामचंद्र वाधवानी जी, सह-सचिव श्रीमान अरविंद मोहनानी जी। बरगवां इकाई से सचिव श्रीमान मनीष सिंह जी, सह-सचिव श्रीमान अंबर डेंगरे जी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान राम अग्रवाल जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Exit mobile version