Site icon Yashbharat.com

आसमान से बरस रही आग, 50 डिग्री तक पहुंचा पारा, आपके शहर में क्या हैं हाल

IMG 20240526 WA0020 1

Weather दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। सफदरगंज वेधशाला में मंगलवार को उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। यह पांच डिग्री अधिक 48.5 डिग्री सेल्सियस था। मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 9 डिग्री ज्यादा था। वहीं, नजफगढ़ में 49.8, पीतमपुरा और पूसा में 48.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इधर कटनी जबलपुर में भी पारा 46 तक पहुंच जाएगा ऐसी संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भीषण गर्मी के कारण अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बुधवार को  दिल्ली के कई इलाकों में गंभीर हीटवेव की संभावना जताई है।

राजस्थान में गर्मी ने किया बेहाल

राजस्थान में गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। कई शहरों में लू का प्रकोप है। मंगलवार को चूरू में अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। गंगानगर में 49.4 डिग्री, पिलानी में 49 डिग्री, फलोदी में 49 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री और जयपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पंजाब और हरियाणा का हाल

पंजाब और हरियाणा में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। बठिंडा में मंगलवार दिन का पारा 49.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री और सिरसा में 50.3 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है। आसमान से आग बरस रही है। लोगों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग ने दोपहर में बाहर ना निकलने की सलाह दी है। हर दिन तापमान के पुराने रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं। देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है।

Exit mobile version