Site icon Yashbharat.com

शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म: जबलपुर में फाइनेंस कंपनी मैनेजर पर FIR, तलाकशुदा महिला को किराए का मकान दिलाकर करता रहा दैहिक शोषण

IMG 20230905 144613 2

शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म: जबलपुर में फाइनेंस कंपनी मैनेजर पर FIR, तलाकशुदा महिला को किराए का मकान दिलाकर करता रहा दैहिक शोषण

संभाग डेस्क (जबलपुर), Yashbharat.com। संस्कारधानी जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में जबलपुर आई 28 वर्षीय परित्यक्ता महिला की शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने कांचघर निवासी आरोपी सचिन गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी नेपियर टाउन स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ है।शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म: जबलपुर में फाइनेंस कंपनी मैनेजर पर FIR, तलाकशुदा महिला को किराए का मकान दिलाकर करता रहा दैहिक शोषण

पति से विवाद के बाद नौकरी की तलाश में आई थी जबलपुर

पीड़िता के अनुसार, उसके पति से अनबन चल रही थी और मामला कोर्ट में तलाक तक पहुंच गया था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने मासूम बेटे की बेहतर परवरिश और रोजगार की तलाश में जबलपुर आई थी। इसी दौरान नेपियर टाउन की फाइनेंस कंपनी में उसकी मुलाकात मैनेजर सचिन गुप्ता से हुई।

तलाक के बाद किराए के मकान में रखा, बनाए शारीरिक संबंध

आरोपी सचिन ने महिला को प्रेमजाल में फंसाया और कहा कि तलाक होते ही वह उससे शादी कर लेगा। वर्ष 2022 में जब महिला का तलाक हो गया, तो सचिन ने उसे गौरीघाट मार्ग पर एक किराए का मकान दिलवा दिया। आरोपी उसे पत्नी की तरह उसी मकान में रखने लगा और जल्द शादी का वादा कर लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। महिला जब भी शादी का दबाव बनाती, वह परिजनों से बात करने का बहाना बनाकर टालमटोल कर देता था।

4 अक्टूबर को शादी से मुकरा, चरित्र पर उठाए सवाल

पुलिस के अनुसार, पिछले महीने जब महिला ने शादी के लिए सख्त रुख अपनाया, तो 4 अक्टूबर को सचिन ने फोन पर उसके साथ बदसलूकी की। आरोपी ने महिला के चरित्र पर लांछन लगाए और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

धोखाधड़ी और प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने गोरखपुर थाने में आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

(जबलपुर एवं महाकौशल की हर ब्रेकिंग और सटीक खबर के लिए जुड़े रहें — Yashbharat.com

Exit mobile version