katniमध्यप्रदेश

अग्रवाल नवयुवक मंडल, कटनी द्वारा पाँचवाँ विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

अग्रवाल नवयुवक मंडल, कटनी द्वारा पाँचवाँ विशाल रक्तदान शिविर संपन्

 

कटनी।* अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रथम दिवस पर पाँचवें विशाल रक्तदान शिविर एवं विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष माननीय श्री पवन मित्तल एवं सचिव श्री आनन्द राज अग्रवाल ने भगवान श्री अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पूजन-अर्चन के साथ किया। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री पवन मित्तल जी ने स्वयं प्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया साथ ही विवेक अग्रवाल,एवं कपिल अग्रवाल ने भी रक्तदान किया जिससे उपस्थित सभी रक्तदाताओं में उत्साह का संचार हुआ।

शिविर में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज के शिविर में लगभग 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। इसके साथ ही आयोजित विशेष जाँच शिविर में लगभग 60 महिला-पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें थैलेसेमिया, सीबीसी एवं HbA1c जैसी महत्वपूर्ण जाँचें निःशुल्क की गईं।

 

इस अवसर पर महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति एवं सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही, जो समाज में सेवा-भावना के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है।

सभी रक्तदाताओं को फूल माला,फल, फ्रूटी एवं लष्मी कलर लैब द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की फोटो युक्त डाक टिकट भेंट की गई।

 

शासकीय जिला चिकित्सालय, कटनी से पधारे ब्लड बैंक के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने अत्यंत सहयोगी भाव से पूरे शिविर में अपना अमूल्य योगदान दिया।

 

शिविर के समापन अवसर पर अग्रवाल नवयुवक मंडल के सचिव श्री रोहित कुमार अग्रवाल,कोषाध्यक्ष श्री वैभव अग्रवाल शिविर संयोजक श्री निशांत अग्रवाल, श्री विवेक अग्रवाल, श्री आनंद,श्री शिवम अग्रवाल, श्री सुनील अग्रवाल, श्री प्रखर अग्रवाल, श्री अतिन, श्री संतोष अग्रवाल, श्री अनिरुद्ध अग्रवाल, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्रीमती निमिषा अग्रवाल, श्रीमती अलका अग्रवाल, श्रीमती रश्मि अग्रवाल एवं पायल अग्रवाल द्वारा जिला चिकित्सालय से आए समस्त स्टाफ का आत्मीय स्सम्मान किया गया।

 

समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम के संचालक श्री निशांत अग्रवाल द्वारा शासकीय चिकित्सालय के समस्त स्टाफ को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

अंत में अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी अग्रबंधुओं तथा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक स्टाफ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Back to top button