
रूस ने मनवाया लोहा : विश्व कप का उद्घाटन मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच था। हालांकि, सऊदी अरब (67) रैंकिंग में रूस (70) से आगे है। इसके बावजूद रूस ने न सिर्फ सऊदी अरब को हराया, बल्कि डेनिस चेरीशेव के दो गोलों की बदौलत 5-0 से प्रभावी जीत दर्ज की। रूस ने अपने अगले मैच में कहीं बेहतर रैंकिंग वाली मिस्र (45) की टीम को भी 3-1 से हराकर अपना लोहा मनवाया।
मिस्त्र भी पीछे नहीं : रूस से हारने से पहले मिस्र ने अपने पहले मैच में जोस गिमिनेज के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत दो बार की विश्व चैंपियन और अपने से बेहतर रैंकिंग की टीम उरुग्वे (14) को 1-0 से हराकर सनसनी फैलाई।
आइसलैंड ने किया उलटफेर : रैंकिंग में 22वें पायदान पर काबिज आइसलैंड की टीम पहली बार विश्व कप खेल रही है। पहले ही मैच में उसका सामना दो बार की चैंपियन और पिछली बार की उप विजेता अर्जेंटीना से था जो पांचवीं रैंकिंग पर काबिज है। सभी को उम्मीद थी कि मैसी मैजिक के दम पर अर्जेंटीना आसानी से जीतेगा, लेकिन अर्जेंटीना के लिए 333,000 आबादी वाले देश आइसलैंड की टीम के डिफेंस तो भेदना चुनौती बना रहा और यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। इस ड्रॉ में मैसी की चूक भी शामिल रही, लेकिन इससे आइसलैंड के प्रदर्शन को कमतर नहीं आंका जा सकता। यही वजह रही कि ड्रॉ के बावजूद विशेषज्ञों ने इसे अर्जेंटीना की हार माना।
उलटफेर का दिन : 17 जून इस विश्व कप में उलटफेर का दिन साबित हुआ। इस दिन तीन मुकाबले हुए और तीनों के नतीजे चौंकाने वाले रहे। पहले मैच में 34वीं रैंकिंग की सर्बिया ने 23वीं रैंकिंग की कोस्टा रिका को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में गत विजेता और शीर्ष रैंकिंग पर काबिज जर्मनी का सामना 15वीं रैंकिंग की मेक्सिको से था। मैक्सिको ने चार बार की विजेता जर्मनी को 1-0 से हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया। 1982 के बाद से यह पहला मौका था जब जर्मनी को विश्व कप में अपने पहले मैच में ही हार मिली। जर्मन टीम इस हार से इतनी बौखलाई कि उसने मीडिया का बहिष्कार तक कर डाला। दिन का तीसरा मैच पांच बार की चैंपियन और दूसरी रैंकिंग की ब्राजील और छठी रैंकिंग की स्बिट्जरलैंड के बीच हुआ, जो 1-1 से ड्रॉ रहा।
जापान व सेनेगल का दम : 61वीं रैंकिंग की टीम जापान ने अपने पहले मैच में ही 16वीं रैंकिंग की कोलंबिया को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। जापान विश्व कप में किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराने वाली पहली एशियाई टीम बनी। वहीं, 27वीं रैंकिंग की टीम सेनेगल ने भी आठवीं रैंकिंग पर काबिज पोलैंड को भी 2-1 से चौंकाया।
-
Joanne Hicks World Record: 51 साल की उम्र में जोआन हिक्स ने रचा इतिहास; 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी -
Neeraj Chopra: भारत को बड़ा झटका! चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस सीजन से हुए बाहर; डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में नहीं लेंगे हिस्सा -
डोपिंग मामले में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, ICC और WADA ने की कार्रवाई -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
प्रभात जयसूर्या पर ICC की कार्रवाई: भारत-श्रीलंका टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर लगा जुर्माना -
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ विदेशी धरती पर बने नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
कोलंबो पहुँची भारतीय टीम का इंडिया हाउस में भव्य स्वागत: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम का बढ़ा हौसला -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारतीय महिला टीम अजेय रहकर टॉप-8 में पहुँची, इंग्लैंड से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ -
जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर के 68 टेस्ट अर्धशतकों की बराबरी: क्या टूटेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’ के ये 3 बड़े रिकॉर्ड? -
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत के लिए पदक पक्का -
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट फॉर्मेट में कड़ा इम्तिहान, 23 अगस्त से शुरू होंगे मुकाबले; जानें पूरा शेड्यूल -
IND vs SL: भारत ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता; 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, की बड़ी भविष्यवाणी -
ICC Test Rankings: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नए नंबर-1 बल्लेबाज; जानें गिल और जायसवाल का हाल -
सानिया मिर्जा का दुबई विला: शाही इंटीरियर से लेकर सलमान खान के खास तोहफे तक, जानें घर की खासियतें -
National Sports Awards 2025: खेल मंत्रालय ने किया राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान; 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी सूची -
गॉल में गूंजा राष्ट्रगान: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम ने खेला अपना 600वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच -
बांग्लादेश दौरा टलना लगभग तय- भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का ऐलान; 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मैच -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स-बेल्जियम में होगा ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ महामुकाबला; पाकिस्तानी टीम में बड़ा फेरबदल, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पाक टीम -
Preity Zinta & Brett Lee: 16 साल बाद ‘अफेयर’ की अफवाहों पर खुला राज- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी