Saturday, May 2, 2026
Latest:
अजब गजबFEATURED

Farrukhabad: बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा- युवती के पैरों में गिरकर 20 मिनट तक लेटा रहा हेलमेट वाला ‘आशिक’, लोग बोले- यह प्यार है या जिद?

Farrukhabad: बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा- युवती के पैरों में गिरकर 20 मिनट तक लेटा रहा हेलमेट वाला ‘आशिक’, लोग बोले- यह प्यार है या जिद?। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मुख्य बाजार में शुक्रवार देर रात एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। सदर कोतवाली क्षेत्र के नितगंजा दक्षिण बाजार में एक युवक अचानक एक युवती के पैरों में गिर पड़ा और सड़क पर ही लेट गया। हेलमेट लगाए इस युवक ने करीब 20-30 मिनट तक युवती के पैर पकड़े रखे, जिसे देख बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पीलीभीत का ‘अय्याश’ चपरासी: 3 पत्नियां, कई प्रेमिकाएं और 8 करोड़ की सरकारी डकैती; इश्क के चक्कर में खाली कर दिया सरकारी खजाना

“पैर छोड़ो… सब देख रहे हैं”

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती लगातार युवक से हाथ छुड़ाने की कोशिश करती रही और कहती रही— “हटो… पैर छोड़ो… सब देख रहे हैं”। लेकिन युवक पर इसका कोई असर नहीं हुआ। जब तमाशबीन लोगों ने युवती से युवक के बारे में पूछा, तो उसने युवक को पहचानने से साफ इनकार कर दिया।

नशा नहीं, जुनून या पागलपन?

हैरानी की बात यह थी कि युवक नशे की हालत में नहीं था, बल्कि पूरी तरह होश में दिख रहा था। काफी मशक्कत के बाद जब लोगों ने उसे अलग किया, तो वह बिना कुछ बोले अपनी बाइक उठाकर वहां से चला गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं— कुछ इसे ‘एकतरफा प्यार’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘जिद और सनक’।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि