Farmers Protest : किसानों के आंदोलन के कारण कौन-कौन सी ट्रेन कैंसिल हुई है, जानें उसकी पूरी लिस्ट

नई दिल्‍ली। Farmers Protest पंजाब के किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के कारण, उत्तर रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल के विरोध में पंजाब और हरियाणा में कई जगह किसान रेलवे स्‍टेशनों के पास भी प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को किसानों और सरकार के बीच वार्ता भी बेनतीजा रही। ऐसे में रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं।

ये ट्रेन हुई हैं रद/डायवर्ट

 

-04650/74 अमृतसर से 2 दिसंबर को शुरू होने वाली जयनगर एक्सप्रेस को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया जाएगा।

08216 जम्मू तवी से दुर्ग एक्सप्रेस की शुरुआत 4 दिसंबर को पठानकोट कैंट-जालंधर कैंट-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी।

 बैठक रही बेनतीजा

उल्‍लेखनीय है कि किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच हुई बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। बैठक में किसान संगठनों के नेता कानूनों को समाप्त करने की अपनी जिद पर अड़े रहे। हालांकि, इस दौरान वे उन प्रावधानों को नहीं बता सके, जो सीधे किसान हितों के विरुद्ध हों। सरकार की ओर से किसान नेताओं से स्पष्ट कहा गया कि अगले दौर की बैठक में आयें तो उन प्रावधानों को चिन्हित करके लाएं, जो किसान हितों के विरुद्ध हो, ताकि उन पर गंभीरता से विचार किया जा सके।

↑
Exit mobile version