Site icon Yashbharat.com

मशहूर अभिनेता गोवर्धन असरानी का लंबी बीमारी के चलते 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

1001110654

पूरे देश में जहाँ आज दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

 

जानकारी के अनुसार असरानी पिछले कई दिनों से फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे थे और बीते पाँच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्होंने आज शाम करीब 4 बजे अंतिम सांस ली।

 

असरानी ने अपने लंबे करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और अपने हास्य अभिनय और डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनकी फिल्म “शोले” का मशहूर डायलॉग —

हम हैं अंग्रेजों के ज़माने के जेलर!”

आज भी दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ला देता है।

 

असरानी का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक और बॉलीवुड सितारे गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Exit mobile version