Site icon Yashbharat.com

नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 9 नीले ड्रम और 69 कनस्तर चर्बी युक्त घी खाल-हड्डियों का जखीरा बरामद

नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 9 नीले ड्रम और 69 कनस्तर चर्बी युक्त घी खाल-हड्डियों का जखीरा बरामद

नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 9 नीले ड्रम और 69 कनस्तर चर्बी युक्त घी खाल-हड्डियों का जखीरा बरामद

खंडवा: नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 9 नीले ड्रम और 69 कनस्तर चर्बी युक्त घी खाल-हड्डियों का जखीरा बरामद। शहर के इमलीपुरा स्थित बेगम पार्क के पास जिला प्रशासन ने छापामार कार्रवाई कर नकली घी के बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में चर्बी युक्त घी, जानवरों की खाल और हड्डियां बरामद की गईं।

ऑफिस में एकतरफा प्यार, फिर कत्ल का खेल: HR मैनेजर मिंकी शर्मा की हत्या, बोरे में मिली लाश, सिर अब भी लापता | Agra Crime

नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 9 नीले ड्रम और 69 कनस्तर चर्बी युक्त घी खाल-हड्डियों का जखीरा बरामद

कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी, निगम उपायुक्त सचिन सिटोले और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां दो अलग-अलग मकानों में छापे के दौरान बोरियों में भरी जानवरों की खाल और हड्डियां, साथ ही ड्रम और कनस्तरों में रखा चर्बी युक्त घी मिला।

प्रशासन ने मौके से कुल 9 ड्रम और 69 कनस्तर चर्बी युक्त घी जब्त किया है। छापे के दौरान मौजूद मालिक अनवर कुरैशी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में उसने वर्ष 2023 का अपशिष्ट सामग्री रखने का ट्रेड लाइसेंस होने की बात कही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से इस तरह की अवैध गतिविधियां चल रही थीं और इसकी शिकायतें भी कई बार की गई थीं। फिलहाल पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने जब्त सामग्री के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version