Facebook Page Hack Of DSP: सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाले DSP संतोष पटेल का फेसबुक पेज हैक, मामला दर्ज

Facebook Page Hack Of DSP: सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाले DSP संतोष पटेल का फेसबुक पेज हैक, मामला दर्ज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाले ग्वालियर में पदस्थ डीएसपी संतोष पटेल का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। डीएसपी संतोष पटेल ने इसकी शिकायत साइबर सेल से की। शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी संतोष पटेल ने बताया कि उनका फेसबुक पेज हैक हो गया और उनके पेज पर कुछ वीडियो भी अपलोड किए गए।
ग्वालियर की घाटी गांव में पदस्थ डीएसपी संतोष पटेल सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे लगातार काम के दौरान लोगों की मदद करते और अलग-अलग प्रकार की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। खास बात यह है कि डीएसपी संतोष पटेल के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है। जब भी वह सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हैं तो उसे लाखों की संख्या में देखा जाता है।
डीएसपी संतोष पटेल ने बताया है कि गुरुवार को वे अपने फेसबुक पेज पर कुछ वीडियो अपलोड कर रहे थे। उस दौरान उनका पेज किसी हैकर्स के पास था। वह उस पेज को कंट्रोल कर रहा था। किसी ने उनके फेसबुक पेज पर दो वीडियो भी अपलोड किए थे। जब उन्हें इसका संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल के अधिकारियों से की। डीएसपी संतोष पटेल की शिकायत के बाद साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी संतोष पटेल ने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। अभी भी उन्हीं के हाथों कंट्रोल हो रहा है। शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।








