Technology

Facebook से लोगों का मोहभंग, जकरबर्ग को हुआ 16.8 अरब डॉलर का नुकसान,

वॉशिंगटन। फेसबुक इंक के साथ यूजर्स का मोहभंग होने की कीमत मार्क जुकरबर्ग चुका रहे हैं। बुधवार को कारोबार में उनकी संपत्ति 16.8 अरब डॉलर कम हो गई। निराशाजनक परिणामों के बाद न्यूयॉर्क में सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के शेयर शाम 5:37 बजे 20 प्रतिशत गिर गए।

अगर शेयरों में यह गिरावट गुरुवार को भी जारी रहती है, तो वह ब्लूमबर्ग अरबपति सूचकांक पर तीसरे स्थान से सीधे छठे स्थान आ जाएंगे। बताते चलें कि जुलाई के पहले हफ्ते में ही वह वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया में तीसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स बन गए थे।

मगर, शेयरों के गिरने से इस साल का उनका 13.7 अलब डॉलर का मुनाफा भी खत्म हो जाएगा और उनकी संपत्ति महज 70 अरब डॉलर ही बचेंगे। फिलहाल दुनिया के अमीरों की सूची में अब जकरबर्ग सिर्फ ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स से ही पीछे रह गए हैं।

इन वजहों से हुआ नुकसान

कंपनी यूरोप में नए डेटा कानूनों के साथ जूझ रही है। वहीं फेसबुक की कॉन्टेंट पॉलिसी और प्राइवेसी इश्यूज को लेकर भी इसकी आलोचना हो रही है। फेसबुक पर लगातार डेटा ब्रीच से लेकर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लग रहा है। कुछ दिनों पहले फेसबुक पर लोगों का डेटा किसी और बेचने और अपनी चुनावों में किसी एक पार्टी को लेकर मदद करने की बात भी सामने आई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply