Site icon Yashbharat.com

Face Masks: चेहरे के मुहांसों से लेकर फाइन लाइन को भी दूर करता है गुड़ का पैक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

homemade chana dal face pack

Face Masksनई दिल्ली। औषधीय गुणों से भरपूर गुड़ जितना उपयोगी सेहत के लिए है उतना ही उपयोगी स्किन के लिए भी है। गुड़ स्किन की कई समस्याओं का उपचार करता है। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर गुड़ फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान नहीं दिखते। चेहरे के दाग और काले धब्बों को दूर करने में गुड़ का पैक बेहद असरदार है। गुड स्किन पर टॉनिक की तरह काम करता है, इसके इस्तेमाल से चेहरे के मुहांसों से निजात मिलती है, साथ ही स्किन सॉफ्ट भी रहती है। गुड़ का फेस पैक स्किन पर निखार लाता है। आइए जानते हैं कि गुड़ का पैक कैसे तैयार करें और इससे स्किन की कौन-कौन सी समस्याओं का उपचार होगा।

चेहरे के मुहांसों से परेशान हैं तो गुड़ का फेस पैक लगाएं, जानिए कैसे तैयार करें।

सामग्री:

एक चम्मच गुड़

एक चम्मच टमाटर का रस

एक चम्मच नींबू का रस

थोड़ी सी हल्दी

कैसे बनाएं ये फेस पैक:

सबसे पहले एक चम्मच गुड में एक चमचा टमाटर का रस, एक चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। तैयार पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से 10-15 मिनट तक लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पाने से वॉश कर लें। इस पैक को हफ्ते में तीन से चार बार लगाने से चेहरे के मुहांसों से मुक्ति मिलेगी।

चेहरे पर फाइन लाइन कम करने के लिए गुड़ का पैक:

सामग्री:

एक चम्मच गुड़ का पाउडर

एक चम्मच शहद

एक चम्मच नींबू का रस

एक चम्मच

फाइन लाइन कम करने के लिए गुड़ का पैक कैसे तैयार करें:

एक चमचा गुड़ का पाउडर लें, उसमें एक चमचा शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला कर उसका पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश कर लें। एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर यह पैक चेहरे की फाइन लाइन को दूर करता है, साथ ही नेचुरल तरीके से स्किन को कोमल भी बनाता है।

 

Exit mobile version