Site icon Yashbharat.com

AI बूम के बावजूद खर्च नियंत्रण जरूरी: Microsoft ने 9,000 नौकरियाँ खत्म की

microsoft

AI बूम के बावजूद खर्च नियंत्रण जरूरी: Microsoft ने 9,000 नौकरियाँ खत्म की। टेक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है. माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर बड़ी छंटनी की तैयारी कर रही है, जिससे करीब 9,000 कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. यह इस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी छंटनी होगी, जिससे वैश्विक रोजगार बाजार में चिंता की लहर दौड़ गई है।

AI बूम के बावजूद खर्च नियंत्रण जरूरी: Microsoft ने 9,000 नौकरियाँ खत्म की

इससे पहले मई 2025 में कंपनी ने 6,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. अब दो महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी कटौती मानी जा रही है।

कंपनी ने क्या कहा? (Microsoft Layoffs)

CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस छंटनी से माइक्रोसॉफ्ट के कुल कर्मचारियों का करीब 4% हिस्सा प्रभावित होगा. कंपनी का कहना है: “हम संगठनात्मक ढांचे में बदलाव कर रहे हैं, ताकि बदलते बाज़ार और ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को बेहतर रूप से ढाला जा सके.”

हालाँकि यह बयान रणनीतिक सुधार की ओर संकेत करता है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई यह है कि हज़ारों परिवारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।

बीते दो वर्षों में हज़ारों नौकरियां गईं (Microsoft Layoffs)

माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को पिछले कुछ समय से लगातार छंटनी का सामना करना पड़ रहा है.

यह छंटनी कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनियों में से एक मानी जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी छंटनी के बावजूद माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में पिछले एक साल में 7% की बढ़ोतरी देखी गई है.

यह दर्शाता है कि कंपनी मानव संसाधन से ज़्यादा मुनाफे और परिचालन दक्षता को प्राथमिकता दे रही है।

माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत और आज की स्थिति (Microsoft Layoffs)

आज माइक्रोसॉफ्ट को दुनिया की सबसे प्रभावशाली टेक कंपनियों में से एक माना जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत एक छोटे से मिशन के साथ हुई थी.

आज यह कंपनी AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर, गेमिंग और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में अग्रणी है — लेकिन साथ ही, मानव संसाधन में कटौती के लिए भी चर्चा में रहती है।

क्या यह बदलाव टेक इंडस्ट्री की नई दिशा है? (Microsoft Layoffs)

बार-बार की छंटनी यह सवाल खड़ा करती है कि क्या अब टेक कंपनियां स्थायित्व की कीमत पर लाभ और विकास को प्राथमिकता दे रही हैं?

इसका प्रभाव न केवल तकनीकी प्रतिभा पर, बल्कि वैश्विक श्रम बाज़ार पर भी पड़ रहा है.

Exit mobile version