Exit Poll Result Live Updates: पांच राज्यों से जुड़े सटीक Exit Poll आज विभिन्न टीवी चैनल पर आ रहे हैं। आज तक सहित अन्य चैनल पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल है.राजस्थान में में आज़तक ने भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबरी की टक्कर बताई है। कांग्रेस अधिकतम 106 सीट तो भाजपा 100 सीट पर आगे हो सकती है।
राजस्थान इलेक्शन पोल
BJP -41% 80 से लेकर 100 सीटे
Congress- 42% 86 से 106 सीटे
आज तक के पोल में बदलेगा राजस्थान का रिवाज
जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस को झटका

राजस्थान में CM अशोक गहलोत को झटका, भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार
जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।
राजस्थान में हुई थी 75.45 फीसदी वोटिंग
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था. यहां इस बार 75.45 फीसदी वोटिंग हुई थी. यह 2018 के विधानसभा चुनाव (74.71) से ज्यादा थी. राज्य में कुल 200 विधानसभा सीट हैं, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन की वजह से 199 पर ही मतदान हुआ था.
राजस्थान में अभी कांग्रेस की सरकार है. वहां अशोक गहलोत सीएम हैं. राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज है. कांग्रेस का दावा है कि वह इस बार रिवाज बदल देगी और फिर सत्ता में आएगी.













