इंदौर। कर्ज से परेशान होते तो एक महीने पहले ही भय्यू महाराज बीएमडब्ल्यू बुक नहीं कराते, न ही लाखों रुपए घर के नवीनीकरण पर खर्च करते। बीएमडब्ल्यू के लिए 23 लाख रुपए का भुगतान कर चुके थे और 40 लाख का लोन आईसीआईसीआई बैंक से कराया गया था। इसके लिए ही उन्होंने अपनी लक्जरी कार का सौदा भी 28 लाख में किया था। महाराज कोई भी गाड़ी पांच-छह साल से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते थे। ‘शिवनेरी” के नवीनीकरण के लिए भी एक करोड़ से ज्यादा खर्च कर चुके थे।
यह कहना है भय्यू महाराज के नजदीकियों का। उनका कहना है बेटी कुहू को विदेश में सेटल करने के लिए 10 लाख जैसी छोटी राशि के लिए कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने की बात भी गले नहीं उतर रही है। पत्नी और बेटी का विवाद भी कुहू के विदेश जाने के बाद समाप्त होने वाला था। इन दोनों बिंदुओं के अलावा भी घटना के अन्य पक्ष की जांच की जाना चाहिए। अभी भी ऐसे कई लोग हैें जो रहस्य से पर्दा उठा सकते हैं लेकिन उनके बयान नहीं हुए। उनका कहना है कि सद्गुरु दत्त पारमार्थिक ट्रस्ट पर भी कर्ज होने की बात निराधार है। ट्रस्ट पर कोई कर्ज नहीं है। हर साल ट्रस्ट द्वारा नए प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। हाल ही में 28 लाख से जल संधारण का काम मराठवाड़ा में किया गया है। किसानों के लिए 15 लाख के बीज खरीदे गए हैं।
लाखों के उपहार दे जाते थे लोग
भय्यू महाराज रोलेक्स की घड़ियां, सोने की अंगूठी, महंगे रत्न पहनते थे। कई भक्त उन्हें महंगे उपहार देते थे। कई अपने आय में हिस्सेदार भी बनाते थे और हिस्से की राशि देकर चले जाते थे। ये उपहार अभी कहां है, इनका भी पता लगाया जाना चाहिए। किसी अन्य बिंदु को छिपाने के लिए आर्थिक समस्या को किसी साजिश के तहत तो सामने नहीं लाया जा रहा है।
महाराज से जुड़ने के बाद रईस हुए लोगों की संपत्ति की भी हो जांच
नजदीकी लोगों को कहना है कि ऐसे कुछ लोग हैं जो पिछले कुछ सालों में महाराज से जुड़ने के बाद रईस हुए हैं। उनकी संपत्ति की भी जांच होना चाहिए। इनमें लगाया गया न किसने और कहां से लगाया, इसका पता लगाया जाना चाहिए, इसमें किसकी हिस्सेदारी है। महाराज के अन्य ‘इन्वेस्टमेंट” की भी जांच होना चाहिए, जिसकी जानकारी परिवार को भी नहीं है।
घटना के समय मौजूद नहीं रहने वाले सेवादार से पूछताछ हो
महाराज के तीन ऐसे नजदीकी सेवादार हैं जो घटना के समय शहर में नहीं थे लेकिन उनसे अभी तक पूछताछ नहीं हुई है। है। ये हैं शरद देशमुख, शशि देशमुख व एक अन्य। इनके पिछले छह महीने की स्थितियों पर बयान लिए जाना चाहिए।
हर काम होता था प्लानिंग से, फिर क्यों नहीं बनाई वसीयत
संस्था से जुड़े लोग कहते हैं कि महाराज हर काम प्लानिंग से करते थे। हर प्रोजेक्ट का पूरा खाका कागज पर बनाते थे। रोज डायरी लिखते थे। इतना बड़ा कदम उन्होंने यूं ही नहीं उठाया होगा। हम लोगों को भी हर चीज की इंट्री करने की सख्त हिदायत देते थे। ऐसे में उन्होंने सुसाइड नोट लिखा, लेकिन वसीयत नहीं बनाई, यह समझ से परे है। अपनों के लिए एक लाइन में भी कोई बात नहीं कही। न कुहू के लिए, न ही चार महीने की बेटी ारा का उल्लेख किया।
दोबारा हो गए थे सक्रिय, लेने लगे थे बैठक
महाराज शादी के बाद कुछ दिन आश्रम की गतिविधियों से दूर रहने के बाद दोबारा सक्रिय हो गए थे। आश्रम में अप्रैल से भक्तों की बैठक लेने लगे थे। मजदूर दिवस पर मुंबई में भी कई कार्यक्रम में शामिल हुए। मराठवाड़ा और गुजरात भी गए।
ट्रस्ट पर किसी प्रकार का कर्ज नहीं
सद्गुुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के सचिव तुषार पटेल ने बताया कि ट्रस्ट पर कर्ज की बात निराधार है। मैं दस साल की ऑडिट रिपोर्ट आपको दिखा सकता हूं। हमने हर साल पिछले साल के मुकाबले अधिक नए प्रोजेक्ट पर काम किया है।
-
गणेश उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, आकर्षक झांकियों और पंडालों में जुट रही भीड़, देखे शहर में जगह जगह स्थापित गणेश प्रतिमा व पंडालो की झलक -
शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल -
इन्द्रानगर में जेवर-नकदी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार चोरी का माल बरामद, साथी की तलाश जारी -
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित,विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदेश -
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 17 युवक-युवतियां मिले; अनैतिक व्यापार अधिनियम में दो मामले दर्ज -
लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला -
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त
