कटनी में आबकारी विभाग की कार्रवाई: 14 हजार की अवैध शराब जब्त, 4 प्रकरण दर्ज
कटनी।कटनी में आबकारी विभाग की कार्रवाई: 14 हजार की अवैध शराब जब्त, 4 प्रकरण दर्ज। जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में टीम ने वृत्त कटनी क्रमांक 01 और 02 के अंतर्गत ग्राम बड़ेरा, टिकरवारा, मोहन नगर, आईबीपी ढाबा और कैलवारा कलां बायपास रोड पर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान 68 पाव देशी मदिरा मसाला, 40 पाव देशी मदिरा प्लेन, 17 बीयर केन और 8 पाव गोवा व्हिस्की जब्त की गई। जब्त की गई अवैध शराब की कुल कीमत 14 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।
इस मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, केशव उइके, आंचल प्रजापति सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

